बैजनाथ, 29 मई।
जिला परिषद एवं खण्ड विकास समिति चुनाव 2026 के लिए 31 मई 2026 को होने वाली मतगणना के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर आज बचत भवन बैजनाथ में मतगणना अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस पूर्वाभ्यास का आयोजन रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद् एवं उपमंडल दण्डाधिकारी संकल्प गौतम तथा रिटर्निंग अधिकारी खण्ड विकास समिति एवं तहसीलदार रमन ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुआ।

पूर्वाभ्यास के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें मतपत्रों की जांच, मतों की गणना, परिणाम तैयार करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया गया। अधिकारियों को बताया गया कि मतगणना कार्य पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित बनाया जाए।
इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारियों ने बताया कि 31 मई को प्रातः 8 बजे से बचत भवन बैजनाथ में मतगणना कार्य आरंभ होगा। मतगणना ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय से पूर्व मतगणना केंद्र में उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी को सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा तथा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, कैमरा अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
पूर्वाभ्यास के दौरान मतगणना टेबलों की व्यवस्था, अभ्यर्थियों एवं उनके एजेंटों के बैठने की व्यवस्था, तथा मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की गई ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।