हिमाचल प्रदेश की ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए, सिद्धिविनायकटाइम्स आपका नंबर वन स्रोत है। हमारा लक्ष्य है रोज़ाना आपको उत्तराधिकारी, सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना।
Headline: हिमाचल में चल रही ताज़ा ख़बरें सिर्फ सिद्धिविनायकटाइम्स पर
सीएम और मंत्रियों की विधान सभा अध्यक्ष देर शाम मुलाकात, मिशन लोटस के सपने न देखें जयराम ठाकुर : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
- सटीकता में विश्वास: हमारी टीम प्रमुख ताज़ा ख़बरों को सटीकता के साथ प्रस्तुत करती है। हम निष्पक्ष और सटीक समाचारों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि आप सही जानकारी पर आधारित निर्णय ले सकें।
- हर ख्याल सबका: हमारा समाचार संवाद समृद्ध है, जहाँ राजनीति, खेल, पर्यटन, साहित्य और स्थानीय विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
- आपकी भाषा, आपका समाचार: हमारा माध्यम हिंदी में है, ताकि हिमाचल प्रदेश के लोग हमारे साथ जुड़ सकें और अपनी भाषा में समाचार पढ़ सकें।
- ताज़ा अपडेट्स: हम आपको दिनभर की ताज़ा ख़बरों से अपडेट करते रहते हैं, ताकि आप कभी भी पिछड़े न रहें।
- उपयोगकर्ता की सुविधा: हमारा वेबसाइट आपको सुविधाजनक तरीके से समाचार पहुंचने की सुविधा प्रदान करते हैं।
हिमाचल के सभी लोगों को सिद्धिविनायकटाइम्स पर स्वागत है। हम सदैव आपके साथ हैं, आपकी जरूरतों के अनुसार समाचार प्रदान करते हैं और आपकी समर्थना का धन्यवाद करते हैं। हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं. हिमाचल CM ने बागियों को बोला काला नाग: राणा का जवाब- कौन साध,कौन गद्दार; फैसला करेगा जन दरबार, विक्रमादित्य ने हटाया मंत्री टैग. HP WEATHER : हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट, जनजीवन होगा प्रभावित.
सीएम और मंत्रियों की विधान सभा अध्यक्ष देर शाम मुलाकात,सीएम का दावा पांच साल चलेगी कांग्रेस सरकार, बीजेपी के पास नहीं बहुमत, मिशन लोटस के सपने न देखें जयराम ठाकुर, बागी विधायक काले साप के समान, कांग्रेस के चिन्ह पर लड़े चुनाव, अब पार्टी को ही धोखा देकर हरियाणा में कैद, विधान सभा अध्यक्ष के साथ हुई शिष्टाचार भेंट, अध्यक्ष ने चाय पर किया गया था आमंत्रित।
प्रदेश के मची सियासी उथल पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते शाम सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मीटिंग छोड़ तमाम मंत्रियों को लेकर विधान सभा पहुंचें और अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की हालांकि सीएम ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया और कहा कि विधान सभा अध्यक्ष ने मंत्रिमंडल को चाय पर आमंत्रित किया था जिसके चलते सभी मंत्री यहां पहुंचें और इस दौरान कुछ राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में सब कुछ ठीक है और कांग्रेस सरकार को जनता ने पांच साल के लिए चुना है और सरकार अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा का मिशान लोटस का सपना धरा का धरा रह जायेगा। भाजपा के पास बहुमत नहीं है इसलिए जयराम ठाकुर मिशन लोटस के सपने न देखें। वन्ही बर्खास्त बागी विधायको पर तल्ख टिप्पणी करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि वे काले साप के समान हैं।कांग्रेस के चिन्ह पर लड़े चुनाव, अब पार्टी को ही धोखा देकर हरियाणा में कैद हो गए हैं। जनता उन लोगों को माफ नहीं करेगी।
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनावों में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस सरकार पर छाए संकट के बादल टल गए हैं। केंद्रीय पर्वेक्षको ने दो दिन तक कांग्रेस के विधायकों की नब्ज टटोल कर उठ रही विद्रोह की ज्वाला को फिलहाल के लिए शांत कर दिया है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू व प्रतिभा सिंह ने ओक ओवर में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की है। पर्वेक्षको ने कहा कि पार्टी और विधायकों के बीच सारे मतभेद सुलझा लिए गए हैं। सुक्खू सीएम बने रहेंगे।ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। हमारे लिए अब लोकसभा चुनाव प्राथमिकता है। भविष्य में तालमेल में कमी न आए इसके लिए छह सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। जिसमें सीएम, डिप्टी सीएम, प्रतिभा सिंह के अलावा तीन अन्य सदस्यों का एलान हाई कमान दिल्ली से करेगा।
डीके शिवकुमार ने कहा राज्यसभा चुनाव में जो हुआ, वो दुर्भाग्यपूर्ण था। हमने सभी विधायकों से बातचीत की है। हमारे सभी विधायक अभी एकजुट हैं। सुक्खू सीएम बने रहेंगे, इस सवाल पर डीके शिवकुमार ने कहा, कांग्रेस ने चुनाव जीता और वो चीफ मिनिस्टर बने तो इस सवाल का कोई मतलब नहीं है। हाईकमान ने सुक्खू को चुना था। भाजपा रोज कोई ना कोई ऑपरेशन चला रही है। हिमाचल में सुक्खू ही सीएम रहेंगे।
वही इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा के एक सीट के लिए हुए चुनाव में पार्टी की हार हुई है। दो दिन तक हुई बैठकों में इसके कारणों को जाना गया है। छोटे मोटे मतभेदों को दूर कर लिया गया है। भूपिंदर सिंह हुडा ने कहा- सभी विधायकों से बातचीत के बाद मतभेद सुलझा लिए गए हैं। हम एकजुट होकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। एक कोऑर्डिनेटिंग कमेटी बनाई जाएगी। कोई भी विधायक या पीसीसी पदाधिकारी भीतर की बातें लेकर प्रेस में नहीं जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा मैंने संगठन और सरकार में तालमेल की बात कही थी। इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी। अब हमारी प्राथमिकता लोकसभा चुनाव को जीतना है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सीट नहीं जीत पाने का अफसोस है।
वन्ही इस दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद सरकार गिरने की अटकलें लगने लगीं । सेशन चल रहा था तो हमारा बजट पास होना था, मेरे इस्तीफे की खबर चली, मैंने इस्तीफा दिया ही नहीं था। ये साजिश थी, ताकि हमारे विधायकों का संख्या बल कम हो जाए। उन्होंने वोटिंग के दौरान मार्शल का गला पकड़ा। हरियाणा की पुलिस और सीआरपीएफ यहां आई और विधानसभा का गेट तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि बागी विधायक उनके छोटे और बड़े भाई हैं वह आना चाहे तो वापिस आ सकते हैं।