शिमला: बीते दिनों मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश और प्रदेश में मां-बेटे की पार्टी चल रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह पर किए गए बयानों पर विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है, कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल एक कठपुतली है। जिनकी चाबी नागपुर से चलती है। जितनी चाबी नागपुर से लगती है उतनी ही उनकी गुड़िया चलती है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक कठपुतली है और उन के धागे नागपुर, नाभा, दिल्ली से पकड़े गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं। राहुल गांधी को घेरने का असफल प्रयास किया जा रहा है। देशभर में इसको लेकर जनता द्वारा एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा कड़ा विरोध जताया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस तरह के झूठी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।
साथ ही विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की निगाहें कहीं और है और निशाना कहीं और है। मैं उनकी कुंडली जानता हूं बातें कांग्रेस की करते हैं लेकिन इशारा हमीरपुर की तरफ से है और इसका जवाब उन्हें धूमल देंगे।