बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार अपनाने का एक शानदार मौका सामने आया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के स्थायी बेरोजगार युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत की भारी सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आगामी 16 जून तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक के पास हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की बात करें तो 10वीं पास आवेदकों के पास वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के साथ सात साल का अनुभव होना चाहिए। यदि कोई आवेदक 10वीं पास नहीं है, तो उसके पास कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का कम से कम दस वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में न्यूनतम एक वर्ष से पंजीकृत होना आवश्यक है।
योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम है। इसके लिए आवेदकों को संबंधित राजस्व विभाग से प्राप्त आय प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। सभी शर्तों को पूरा करने वाले पात्र उम्मीदवार परिवहन विभाग के आधिकारिक वेब पोर्टल etaxihpdt.org पर जाकर अपने संपूर्ण दस्तावेजों के साथ 16 जून से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।