नगर पंचायत भोटा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सर्वसम्मति से जीत हुई है। ज़िला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती ने इस जीत का पूरा श्रेय भोटा की जनता और सभी पार्षदों को दिया है।
इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित सरोज कुमारी को अध्यक्ष और बलदेव राज को उपाध्यक्ष चुना गया है। सुमन भारती ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जनकल्याणकारी नीतियों, विकासात्मक सोच और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। भोटा के लोगों ने एकजुट होकर विकास और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई टीम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी और क्षेत्र के विकास कार्यों को और तेज़ गति प्रदान करेगी।

















