Monday, May 4, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Latest News > उपायुक्त व सीमा शुल्क अधीक्षक, आईसीडी, तुगलकाबाद सहित तीन लोक सेवक एवं एक कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) सहित दो  निजी व्यक्ति गिरफ्तार 

उपायुक्त व सीमा शुल्क अधीक्षक, आईसीडी, तुगलकाबाद सहित तीन लोक सेवक एवं एक कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) सहित दो  निजी व्यक्ति गिरफ्तार 

सीबीआई की घूसखोरी के मामले में तुगलकाबाद में बड़ी कार्रवाई 

Shashi Bhushan by Shashi Bhushan
2 years ago
in Latest News, National
0

सीबीआई की घूसखोरी के मामले में तुगलकाबाद में बड़ी कार्रवाई

उपायुक्त व सीमा शुल्क अधीक्षक, आईसीडी, तुगलकाबाद सहित तीन लोक सेवक एवं एक कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) सहित दो  निजी व्यक्ति गिरफ्तार 

शिमला :  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई स्थित एक निजी फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाने हेतु रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने से संबंधित एक मामले में सीमा शुल्क के उपायुक्त (डीसी), एक अधीक्षक तथा इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) तुगलकाबाद, दिल्ली के एक कर्मी सहित 03 लोक सेवकों तथा एक सीएचए व दिल्ली स्थित निजी फर्म के कर्मी सहित 2 निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने 7 आरोपियों के विरुद्ध 06.09.2024 को मामला दर्ज किया, जिसमें तीन लोक सेवक यथा सीमा शुल्क के उपायुक्त, एक अधीक्षक एवं इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) तुगलकाबाद, दिल्ली के एक कर्मी तथा 04 निजी व्यक्तियों यथा दिल्ली स्थित फर्म के एक सीएचए, उक्त दिल्ली स्थित फर्म के एक कर्मचारी, मुंबई स्थित फर्म के एक कर्मचारी और दिल्ली स्थित एक निजी व्यक्ति तथा अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैl इस मामले में आरोप है कि आरोपी लोक सेवक, मुंबई स्थित फर्म पर कम जुर्माना लगाने के एवज में उक्त दिल्ली स्थित निजी कंपनी के आरोपी सीएचए से अवैध रिश्वत की मांग एवं स्वीकार कर रहे थे। यह भी आरोप है कि आरोपी लोक सेवक एक-दूसरे के साथ मिलीभगत करके उक्त कस्टम हाउस एजेंट सहित निजी व्यक्तियों के साथ षड्यंत्र में आयात/निर्यात खेप और कस्टम बांड से संबंधित लंबित मामलों को निपटाने के लिए विभिन्न निजी पक्षों से रिश्वत मांगते व स्वीकार किया करते थे।

यह भी आरोप है कि आईसीडी के आरोपी कर्मी एवं उक्त डीसी (सीमा शुल्क), माल के लिए सीमा शुल्क निकासी के लिए आरोपी सीएचए व दिल्ली स्थित फर्म के आरोपी कर्मचारी के साथ नियमित संपर्क में थे और विभिन्न निजी पार्टियों से अवैध रिश्वत वसूल कर रहे थे। कथित तौर पर, रिश्वत की राशि उक्त आईसीडी कर्मी ने अपने बैंक खाते में ली एवं उसके बाद आरोपी डीसी को दे दी।

आरोप है कि दिनांक 09.08.2024 को आरोपी सीएचए ने उक्त डी.सी. से संपर्क किया और उसे उक्त मुंबई स्थित फर्म के बिलों पर न्यूनतम जुर्माना लगाने के लिए कहा। डी.सी. ने उसे आश्वासन दिया कि वह 70,000/- रु. का जुर्माना लगाएगा एवं इसके लिए उसने सीएचए से रिश्वत की मांग की। आई.सी.डी. के आरोपी कर्मी ने दिनांक 10.08.2024 को आरोपी सी.एच.ए. से संपर्क किया एवं पुष्टि की कि डी.सी. ने माल पर 70,000/- रु. का जुर्माना लगाया है और जल्द से जल्द रिश्वत की राशि देने के लिए कहा। यह भी आरोप है कि दिनांक 03.09.2024 को मुंबई स्थित फर्म के आरोपी कर्मचारी ने उक्त सीएचए से संपर्क किया और बताया कि रिश्वत का भुगतान उसे दिल्ली में सौंप दिया जाएगा, ताकि उसे उक्त डीसी एवं आरोपी अधीक्षक सीमा शुल्क को सौंप दी जाए। दिनांक 05.09.2024 को उक्त सीएचए ने कथित तौर पर रिश्वत की राशि एकत्र की व आईसीडी, तुगलकाबाद में दिल्ली स्थित फर्म के आरोपी कर्मचारी के माध्यम से आरोपी अधीक्षक को 50,000/- रु. की रिश्वत राशि पहुंचाई। यह भी आरोप था कि उक्त सीएचए, शेष राशि को दिनांक 06.09.2024 को आईसीडी, तुगलकाबाद में आरोपी डीसी को उसके कार्यालय में रिश्वत के रूप में सौंप देगा।

सीबीआई ने दिनांक 06.09.2024 को जाल बिछाया एवं मुंबई स्थित एक फर्म पर कम जुर्माना लगाने के एवज में 72,000/- रु. की अवैध रिश्वत का आदान प्रदान करने के दौरान आरोपी डिप्टी कमिश्नर, आईसीडी के आरोपी कर्मी व कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) को पकड़ा। सीबीआई ने आईसीडी, तुगलकाबाद के आरोपी अधीक्षक को भी पकड़ा, जिन्हें कथित तौर पर दिनांक 05.09.2024 को 50,000/- रु. की अवैध रिश्वत दी गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों को विशेष न्यायाधीश, सीबीआई मामले, राउज एवेन्यू कोर्ट, नई दिल्ली के समक्ष पेश किया तथा दिनांक 14.09.2024 तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया। दिल्ली, मुंबई, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रायगढ़ तथा किन्नौर( हिमाचल प्रदेश ) स्थित आरोपी व्यक्तियों से संबंधित 9 स्थानों पर तलाशी भी ली गई, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज एवं लगभग 19.25 लाख रु. नकद बरामद हुए। इस मामले में जाँच जारी हैl

Tags: #Bribe#CBI
Previous Post

संजौली क्षेत्र में 11 सितम्बर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 रहेगी लागू : जिला दंडाधिकारी

Next Post

हिमाचल प्रदेश विधान सभा मानसून सत्र संपन

Shashi Bhushan

Shashi Bhushan

Next Post

हिमाचल प्रदेश विधान सभा मानसून सत्र संपन

सीएम सुक्खू बोले - पूर्व भाजपा सरकार ने किया प्रदेश का बेड़ागर्क 

मस्जिद विवाद मामले में हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम गिरफ्तार, संजौली में स्थिति तनावपूर्ण 

संजौली में अवैध निर्माण के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हुआ

गैर सरकारी संगठन और विश्व हिंदू परिषद सड़कों पर उतरा और कांगड़ा में बढ़ रही प्रवासियों की संख्या

गैर सरकारी संगठन और विश्व हिंदू परिषद सड़कों पर उतरा और कांगड़ा में बढ़ रही प्रवासियों की संख्या

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी 12वीं के सफल विद्यार्थियों को बधाई, मेहनत और अनुशासन को बताया जीत का मंत्र

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी 12वीं के सफल विद्यार्थियों को बधाई, मेहनत और अनुशासन को बताया जीत का मंत्र

May 4, 2026
बारिश और ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बारिश और ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

May 4, 2026
हमीरपुर में इको-टूरिज्म को पंख: हड़ेटा में अंतिम चरण में ‘नवजीवन पार्क’ का निर्माण, अगस्त में होगा उद्घाटन

हमीरपुर में इको-टूरिज्म को पंख: हड़ेटा में अंतिम चरण में ‘नवजीवन पार्क’ का निर्माण, अगस्त में होगा उद्घाटन

May 4, 2026
हिमाचल बोर्ड प्लस टू का परिणाम घोषित, सरकारी स्कूलों के बच्चों ने मेरिट में बनाया स्थान

हिमाचल बोर्ड प्लस टू का परिणाम घोषित, सरकारी स्कूलों के बच्चों ने मेरिट में बनाया स्थान

May 4, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

474

Recent News

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी 12वीं के सफल विद्यार्थियों को बधाई, मेहनत और अनुशासन को बताया जीत का मंत्र

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी 12वीं के सफल विद्यार्थियों को बधाई, मेहनत और अनुशासन को बताया जीत का मंत्र

2026/05/04 03:19:50pm
बारिश और ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बारिश और ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

2026/05/04 01:48:19pm
हमीरपुर में इको-टूरिज्म को पंख: हड़ेटा में अंतिम चरण में ‘नवजीवन पार्क’ का निर्माण, अगस्त में होगा उद्घाटन

हमीरपुर में इको-टूरिज्म को पंख: हड़ेटा में अंतिम चरण में ‘नवजीवन पार्क’ का निर्माण, अगस्त में होगा उद्घाटन

2026/05/04 01:38:43pm
हिमाचल बोर्ड प्लस टू का परिणाम घोषित, सरकारी स्कूलों के बच्चों ने मेरिट में बनाया स्थान

हिमाचल बोर्ड प्लस टू का परिणाम घोषित, सरकारी स्कूलों के बच्चों ने मेरिट में बनाया स्थान

2026/05/04 01:27:28pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    421
    3575
    Visitors Today
    3350731
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us