
11 बैठकें आयोजित, 53 घंटे चली सदन की कार्यवाही
शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा का मानसून सत्र आज मंगलवार को सम्पन हो गया। सत्र के दौरान कुल 11 बैठकें आयोजित हुईं और 53 घंटे सदन की कार्यवाही चली, जिसकी उत्पादकता 96 प्रतिशत रही।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सदन में कुल 729 प्रश्नों के जवाब दिए गए। नियम 62 के अंतर्गत 14 मामले ,प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत भी काफ़ी महत्मुत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठे। नियम 101 के तहत आठ संकल्प प्रस्तुत किए, जबकि दो सरकारी संकल्प भी सदन में चर्चा के लिए लाए गए। नियम 130 के तहत पांच प्रस्ताव और 25 सरकारी विधेयक सदन में पारित किए गए।