पीवीसी कैप्टन संजय कुमार बिलासपुर के विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों में जाकर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। जिला प्रशासन, शिक्षा और सैनिक कल्याण विभाग के साथ मिलकर इसके लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार के अनुसार कैप्टन संजय कुमार का अनुभव, देशभक्ति और संघर्षपूर्ण जीवन युवाओं को भारतीय सेना तथा सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। यह पहल विद्यार्थियों में देशसेवा के प्रति उत्साह, समर्पण और अनुशासन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।





















