पालमपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर का दौरा कर राजनीतिक और विकास दोनों मोर्चों पर अपनी सक्रियता दिखाई। आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने पालमपुर में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में एक विशाल रोड शो निकाला, जिसमें कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास प्रोजेक्ट, पालमपुर हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया।





















