हमीरपुर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी हिमाचल के मीडिया कोर्डिनेटर करण नंदा ने चुनाव आयोग से कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने की शिकायत है।
कर्ण नंदा ने चुनाव आयोग को दी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार की नादौन के एक बूथ पर परिवार सहित मतदान करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने एनएसयूआई का पटका पहनकर मतदान किया, जोकि कोड ऑफ कंडक्ट का खुलेआम उल्लंघन है। भाजपा ने इस मामले में विरोध जताते हुए चुनाव आयोग से उचित कार्रवाई की मांग की है।