विधानसभा उपचुनावों के साथ चारो लोकसभा सीटो में जीतेगी भाजपा बोले अनुराग
हमीरपुर दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पहुंचे उन्होंने कहा देश को मजबूत सता की जरूरत है और जनता मोदी के साथ है भाजपा हिमाचल की सभी सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगी ।।
हमीरपुर दौरे पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पहुंचे जहां कांगड़ा के भाजपा नेता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।उन्होंने कहा की देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और जनता मोदी के साथ है कांग्रेस परमाणु हथियार खत्म कर रही और भारत को और कमजोर करना चाह रही और देश में मोदी की गारंटी ही चलेगी। उन्होंने कहा भाजपा का परिवार निरंतर बढ़ता जा रहा और लोगो का समर्थन भी जिसके चलते हम हिमाचल में चारो लोकसभा के साथ 6 विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगे ।बागी विधायको के सवाल पर कांग्रेस के उपर तंज कसे हुए केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले अब पछताय हौत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत ।।