भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ नेता विष्णुदत्त शर्मा सहित कई बड़े नेता विधानसभा में उपस्थित रहे। नामांकन भरने के बाद तरुण चुग ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और राज्य के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दी और उनकी जीत का पूरा भरोसा जताया।





















