HPCA स्टेडियम में 26 मई को होने वाले मैच के लिए कांगड़ा पुलिस ने सुबह 9 बजे से रात 11:59 बजे तक विशेष यातायात प्लान लागू किया है। स्टेडियम के पास कचहरी चौक से एजुकेशन बोर्ड चौक, फुटबॉल ग्राउंड चौक और ITI चौक वाले रास्तों पर गाड़ी खड़ी करना पूरी तरह मना है, यहाँ सिर्फ सवारी उतारने की छूट होगी। भारी वाहनों को वोल्वो बस स्टैंड और क्लॉक टावर जैसे मुख्य इलाकों में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
ट्रेंड्स मॉल और पिंगल नाला से आगे केवल पास वाली गाड़ियां, VIP और रूट बसें ही जा सकेंगी। आम दर्शकों की गाड़ियों को जोरावर स्टेडियम में पार्क करना होगा, जहाँ 600 से ज्यादा गाड़ियों की जगह है। वहाँ से मैच देखने वालों के लिए फुटबॉल ग्राउंड चौक और गांधी चौक तक लगातार शटल बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा गगल और मटौर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को शीला रोड और कुनाल पत्थरी रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा।














