Sunday, May 24, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > 3 उपचुनावों की वजह से प्रदेश पर पड़ा आर्थिक बोझ, इसके लिए मित्रों के मुख्यमंत्री जिम्मेदार : जयराम

3 उपचुनावों की वजह से प्रदेश पर पड़ा आर्थिक बोझ, इसके लिए मित्रों के मुख्यमंत्री जिम्मेदार : जयराम

हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने आशीर्वाद रैली निकाल दाखिल किया नामांकन

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Hamirpur, Himachal
0

हमीरपुर।

भाजपा के हमीरपुर उपचुनाव प्रत्याशी आशीष शर्मा ने चुनावी नामांकन दाखिल किया। इससे पहले नामांकन एवं आशीर्वाद रैली में भाग लिया। आशीर्वाद रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुधीर शर्मा, इंद्र लखनपाल, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल ,दिलीप ठाकुर, बिहारी लाल शर्मा, राजेंद्र राणा, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, नरेंद्र रात्रि उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इन उपचुनाव की वजह से जो हिमाचल प्रदेश के ऊपर आर्थिक बोझ पड़ा है उसके लिए केवल मात्र मुख्यमंत्री जिम्मेदार है। अगर यह चुनाव पहले हो जाते तो यह नौबत ना आती, उस समय तो सीएम को डर लग रहा था कि हम चुनाव ना हार जाएं। आज पूरे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक वातावरण खड़ा हुआ है, हम पूर्व लोकसभा में 68 विधानसभा क्षेत्र में भी जीत चुके हैं और इन लोकसभा में 61 विधानसभाओं पर जीत हासिल की है, कांग्रेस सरकार के 10 मंत्री चुनाव हार चुके हैं और हम अभी हुए चुनाव में कुल मिलाकर 6 सीटें जीते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तो केवल अपने बचने का जश्न मना रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार तालाबंदी की सरकार है, जो मुख्यमंत्री अपने हमीरपुर जिला और विधानसभा क्षेत्र नादौन में एक भी काम नहीं कर पाया वह मुख्यमंत्री किस बात का, हम हमीरपुर की जनता से पूछ रहे थे यहां कोई नया पुराना काम शुरू हुआ तो वह कहते हैं कि बंद तो हुआ पर शुरू कुछ नहीं हुआ। यह सरकार सच में मित्रों की सरकार है केवल मात्र अगर इस सरकार में कोई फल फूल रहा है तब वह सरकार के मित्र हैं।

यह है असली मित्रों की सुक्खू दुक्खू सरकार : आशीष शर्मा

भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि इस कांग्रेस सरकार की एक भी घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाया गया। पहले काम तब हुआ जब हमने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का वोट डाला। इस सरकार में मुख्यमंत्री किसी की भी कोई सुनवाई नहीं करते, केवल प्रताड़ित करते हैं और ना मिलने का समय देते हैं । 10-10 दिन तक विधायकों को अपने चेंबर के बाहर बिठाते हैं और उसके बाद 3 महीने आगे का समय देते हैं। यह है असली मित्रों की सुक्खू दुक्खू सरकार।
असली में अगर कोई लोकतंत्र का हत्यारा है तो यह कांग्रेस सरकार है। मैंने स्वयं 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि मैं इस्तीफा दूंगा और उसके बाद यह सरकर कुंभकर्ण की नींद में सो गई। आपका बेटा हूं और आपकी सेवा में हाजिर हूं, आपने पहले भी मौका दिया और अब एक बार फिर आप मुझे अपनी सेवा का मौका दें।

मित्रों के द्वारा सरकार, मित्रों के लिए सरकार : राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार मित्रों की सरकार, मित्रों के द्वारा सरकार, मित्रों के लिए सरकार है। न यह हमीरपुर की, न कांगड़ा की, न मण्डी की, न सोलन, न शिमला की। ये सरकार केवल मित्रों की भलाई के लिए सरकारी खजाना लुटाने वाली सरकार है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 70 साल के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि दर्जनों लोग जो जनप्रतिनिधि नहीं है, उन्हें कैबिनेट बनाकर प्रदेश के खजाने से गाड़ी, बंगला और तरह-तरह की शक्तियां प्रदान की गई हों। एक तरफ सुखविन्द्र सुक्खू कहते हैं कि मेरा खजाना खाली है दूसरी तरफ 30 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया। 9000 करोड़ का कर्जा और लेने जा रहे हैं लेकिन जनता के लिए फूटी कौड़ी नहीं है।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि स्कूली बच्चों की वर्दियां बंद, गांव-गांव में पीने का पानी बंद, बिजली बंद, डाॅक्टरों का एनपीए बंद, विकास के काम बंद, नौकरियां देने वाला संस्थान बंद, इलाज के लिए हिमकेयर, आयुष्मान कार्ड बंद, सेवानिवृतों के लाभ बंद, केवल चालू है तो कैबिनेट रैंक पर मित्रों की भर्ती चालू। बेरोजगारों को लगातार धोखा दिया जा रहा है। एक लाख सरकारी नौकरियां पहली कैबिनेट में देने वाली सुक्खू सरकार नौकरियां छीनने वाली सरकार बनी है और प्रदेश बलात्कार से, मर्डर से, हत्याओं से, ड्रग माफिया से चितकार कर रहा है लेकिन सरकार मित्रों की भलाई में मस्त है।

कांग्रेस ने प्रदेश पर थोपा उपचुनाव : अनुराग ठाकुर

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। कांग्रेस ने प्रदेश पर उपचुनाव थोप कर प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। आशीष शर्मा को हमारे शीर्ष नेतृत्व ने हमीरपुर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है और हमारे पास यहां कमल खिलाने का फिर अवसर आया है। अनुराग ठाकुर ने जनसभा के शुरुआत में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से उन्हें लगातार पांचवी बार सांसद बनाने हेतु जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा, “मैं हमीरपुर लोकसभा में फिर कमल खिलाने, मुझे लगातार 5वीं बार सांसद बनाने, देश में एनडीए की सरकार बनाने और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेरे संसदीय क्षेत्र की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा के यह तीनों उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ हो जाने चाहिए थे लेकिन कांग्रेस ने इसमें जानबूझकर विलंब किया। पिछले 16 महीनों में हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ राज्य पर कर्ज बढ़ाया है। इनकी सरकार में जंगलों में आग की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और लोगों को पानी नहीं मिल रहा। पिछले 1 महीने में गांव और कस्बों से फोन आते थे कि जंगल में आग लगी है और अब पानी को लेकर लगातार कॉल आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार सो रही है। हजारों करोड़ों रुपए खर्च कर केंद्र द्वारा घर-घर नल लगाया गया। अब अगर राज्य की सरकार पानी तक नहीं छोड़ सकती है तो इससे निकम्मी सरकार और कोई हो नहीं सकती। अनुराग ठाकुर ने बताया कि “ पिछले 18 महीनों में हमीरपुर और नादौन विधानसभा को एक भी प्रोजेक्ट नहीं मिला है। लोकसभा चुनावों में पूरा सरकारी तंत्र और मुख्यमंत्री का परिवार नादौन में लगने के बावजूद हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से वहां से भारतीय जनता पार्टी को 2200 वोटों की लीड मिली थी। यह दिखाता है कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता अपनी ही विधानसभा में ख़त्म हो चुकी है। हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने पिछले 18 महीने में सेवा भाव में कोई कमी नहीं रखी और मेरा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि फिर एक बार हमीरपुर में कमल खिला कर भाई आशीष शर्मा को पहले से ज़्यादा मतों से पुनः विधायक बनाएं।

Tags: # byelection#anuragthakur#ashishsharma#election#hamirpur#himachal#jairamthakur#nomination#sidhivinayaktimes
Previous Post

कांग्रेस ने देहरा सीट पर सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर को दिया टिकट

Next Post

यह केवल मित्रों की भलाई के लिए सरकारी खजाना लुटाने वाली सरकार : डॉ. बिंदल

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
यह केवल मित्रों की भलाई के लिए सरकारी खजाना लुटाने वाली सरकार : डॉ. बिंदल

यह केवल मित्रों की भलाई के लिए सरकारी खजाना लुटाने वाली सरकार : डॉ. बिंदल

सावधान : पण्डोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी : ओमकांत

सावधान : पण्डोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी : ओमकांत

धर्मगुरु दलाईलामा से मिलने के लिए धर्मशाला पहुंचा अमेरिकी डेलिगेशन

धर्मगुरु दलाईलामा से मिलने के लिए धर्मशाला पहुंचा अमेरिकी डेलिगेशन

जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियों पर पूर्ण प्रतिबंध

जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियों पर पूर्ण प्रतिबंध

प्रदेश सरकार करने जा रही है कर्मचारियों की पेंशन में बड़ी कटौती : जयराम ठाकुर

देहरा में एसपी ऑफिस, PWD का डिवीज़न खोलने की घोषणा आचार संहिता का उल्लंघन

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निरंजन देव शर्मा के उपन्यास ‘बाज़ार’ के दूसरे संस्करण का किया विमोचन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निरंजन देव शर्मा के उपन्यास ‘बाज़ार’ के दूसरे संस्करण का किया विमोचन

May 24, 2026
Panjab University Transitions AI from Buzzword to Hands-On Research Practice

Panjab University Transitions AI from Buzzword to Hands-On Research Practice

May 24, 2026
आईपीएल क्वालीफायर और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार धर्मशाला, बीसीसीआई की पहली पसंद बना एचपीसीए स्टेडियम

आईपीएल क्वालीफायर और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार धर्मशाला, बीसीसीआई की पहली पसंद बना एचपीसीए स्टेडियम

May 24, 2026
आईपीएल फर्स्ट क्वालीफायर: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को आरसीबी से महामुकाबला

आईपीएल फर्स्ट क्वालीफायर: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को आरसीबी से महामुकाबला

May 24, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

212

Recent News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निरंजन देव शर्मा के उपन्यास ‘बाज़ार’ के दूसरे संस्करण का किया विमोचन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निरंजन देव शर्मा के उपन्यास ‘बाज़ार’ के दूसरे संस्करण का किया विमोचन

2026/05/24 01:22:02am
Panjab University Transitions AI from Buzzword to Hands-On Research Practice

Panjab University Transitions AI from Buzzword to Hands-On Research Practice

2026/05/24 01:19:57am
आईपीएल क्वालीफायर और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार धर्मशाला, बीसीसीआई की पहली पसंद बना एचपीसीए स्टेडियम

आईपीएल क्वालीफायर और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार धर्मशाला, बीसीसीआई की पहली पसंद बना एचपीसीए स्टेडियम

2026/05/24 01:16:42am
आईपीएल फर्स्ट क्वालीफायर: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को आरसीबी से महामुकाबला

आईपीएल फर्स्ट क्वालीफायर: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को आरसीबी से महामुकाबला

2026/05/24 01:14:31am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    608
    7540
    Visitors Today
    3636510
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us