सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में महिला विकास निगम की 52वीं निदेशक मंडल बैठक आयोजित की गई, जिसमें निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश सरकार की पहलों पर विस्तार से चर्चा की गई और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वरोज़गार ऋण की सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया। इससे अधिक से अधिक महिलाएं उद्यमिता की ओर बढ़ेंगी और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/ignous-big-registration-extendesession/
इसके साथ ही महिला कल्याण, कौशल विकास, रोजगार सृजन, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों सहित अन्य विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। निदेशक मंडल ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्याम भगत नेगी, प्रबंध निदेशक महिला विकास निगम अजय कुमार यादव सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।





















