नगर निगम धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आज कुल 17 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी (नागरिक) धर्मशाला, मनोज रत्न ने बताया कि वार्ड नंबर 1 (फरसेटगंज) से हिमांशी (INC), वार्ड नंबर 3 (मैक्लोडगंज) से आशा देवी (BJP) व सुदर्शना देवी (INC), और वार्ड नंबर 4 (कश्मीर हाउस) से नेहा संगल (BJP) ने पर्चा भरा है।
इसी कड़ी में वार्ड नंबर 5 से अरुणा कुमारी (BJP), वार्ड नंबर 8 से रानी देवी (INC), और वार्ड नंबर 9 से नरेश कुमार (निर्दलीय) मैदान में उतरे हैं। वार्ड नंबर 10 से अमित भारद्वाज (BJP), वार्ड नंबर 12 से स्वर्णा देवी (INC) व मीना कुमारी (BJP), तथा वार्ड नंबर 14 से शेखर आनंद (BJP), मितुल शुक्ला (निर्दलीय) एवं अनोज (INC) ने नामांकन किया। इसके अलावा वार्ड नंबर 15 से परवीन कुमार (BJP), वार्ड नंबर 16 से उषा रानी (निर्दलीय) और वार्ड नंबर 17 (दाड़ी) से किरण देवी (BJP) व सुमन (INC) ने अपनी दावेदारी पेश की है।
















