धर्मशाला/कांगड़ा (शशि भूषण):
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वीरवार को जिला कांगड़ा के दौरे पर पहुंचे। कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने देश की आर्थिक और ऊर्जा आत्मनिर्भरता सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने काफिले और यात्राओं में कटौती किए जाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को एक स्पष्ट संकेत दिया है। चाहे पीएम हों, सीएम हों, मंत्री हों या कोई आम नागरिक, जहां भी संभव हो, सभी को अपने ट्रेवल प्लान और ईंधन की खपत में कटौती करनी चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि एनर्जी और फर्टिलाइजर्स जैसी जरूरतों के लिए हम दुनिया के अन्य देशों पर निर्भर हैं। इस निर्भरता को कम करके हम देश के फॉरेन एक्सचेंज (विदेशी मुद्रा भंडार) को बचा सकते हैं। अगर देश के सभी 140 करोड़ नागरिक इस मुहिम में अपना योगदान देंगे, तो स्थितियां बहुत बेहतर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने इस पहल को अपनाया है और वे मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा या मेट्रो से अपने कार्यालय जा रहे हैं। इसके साथ ही वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों पर भी काम किया जा रहा है।
नीट मामले पर बोले- चल रही है सीबीआई जांच
देशभर में चर्चित नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई है और जांच एजेंसी पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। वहीं, सीबीआई निदेशक को मिले सेवा विस्तार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा असहमति जताए जाने के सवाल पर उन्होंने तीखा तंज कसा। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी आजकल केरल का मुख्यमंत्री चुनने में व्यस्त हैं, जहां खुद राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर लगे हुए हैं।

नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के खोखले वादों का जवाब देगी जनता
आगामी नगर निगम चुनावों का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने इस बार बड़ी संख्या में युवाओं को चुनावी मैदान में उतारा है, क्योंकि भारत में युवाओं की आबादी सबसे अधिक है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जो भी वादे किए थे, वे सभी अधूरे और खोखले साबित हुए हैं। अब जनता के पास चुनाव में वोट के माध्यम से कांग्रेस को करारा जवाब देने का बेहतरीन अवसर है। उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से अपील की कि वे नगर निगम चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताएं और शहर के विकास के लिए भाजपा का नगर निगम बनाएं।