Sunday, June 28, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Latest News > कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को सरकार में मिलेगा सम्‍मानजनक ओहदा: मुख्‍यमंत्री

कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को सरकार में मिलेगा सम्‍मानजनक ओहदा: मुख्‍यमंत्री

नवीनतम लाइव अपडेट के लिए: हमारे सोशल एफबी पर जाएं :- https://www.facebook.com/SidhivinayakTimes/

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in Latest News, Video
0

धर्मशाला(कांगड़ा) :  मुख्‍यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू ने कहा है कि कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को सरकार में सम्‍मानजनक स्‍थान दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार बनने के बाद उन्‍होंने पार्टी के सभी फ्रंटियल संगठनों के पदाधिकारियों की सूची तैयार की थी और उन्‍हें सरकार में विभिन्‍न दायित्‍व दिए गए हैं, जबकि अन्‍य को जल्‍द ही जिम्‍मेवारियां दी जाएंगी। मुख्‍यमंत्री आज कोतवाली बाजार स्‍थित सामुदायिक भवन में कांग्रेस सेवादल के गठन के सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित राज्‍य स्‍तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्‍यमंत्री ने सेवादल के पदाधिकारियों की मांग पर उन्‍हें भी जल्‍द सरकार में उचित ओहदा देने का आश्‍वासन दिया है। साथ ही मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्‍थिति को कुछ हद तक ठीक करने के बाद अब वे संगठन की ओर ध्‍यान देंगे। इस संबंध में जल्‍द ही पार्टी के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से मिलेंगे। उन्‍होंने कहा कि सरकार में संगठनमंत्री को ओएसडी का दर्जा दिया है, उनके पास जाकर वे अपना नाम दर्ज करवाएं और वे सभी से मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल की ओर से संगठन के गठन को लेकर दो मिनट की डाक्‍युमेंटरी भी दिखाई गई। मुख्‍यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि जब वे कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष थे तो उन्‍होंने ही कांग्रेस सेवादल के लिए शिमला स्‍थित राजीव भवन में एक कार्यालय की व्‍यवस्‍था करवाई थी। उन्‍होंने कहा कि यह संगठन सच्‍चे मन से पार्टी की सेवा करता है। उन्‍होंने सरकार की आर्थिक हालत के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि जब उन्‍होंने सरकार का दायित्‍व संभाला तो आर्थिक बदहाली के चलते कई दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। उन्‍होंने कहा कि इसके बावजूद उनकी सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में ओपीएस की गारंटी को पूरा किया।

सीएम ने कहा कि ओपीएस देने का उनकी सरकार का फैंसला केंद्र सरकार को रास नहीं आया और प्रदेश को ओपीएस ना देने के बदले मिलने वाली 1250 करोड़ रुपये की ग्रांट रोक दी गई। वहीं प्रदेश की लोन लेने की सीमा में भी कटौती कर दी गई। उन्‍होंने बताया कि जहां पूर्व की भाजपा सरकार ने अपने अंतिम एक साल में 14 हजार करोड़ रुपये का लोन लिया था, वहीं उनकी सरकार के लिए बाधाएं पैदा करते हुए प्रदेश की ऋण सीमा कम करके महज 6600 करोड़ कर दी गई है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने प्रदेश की अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाने के प्रयास करते हुए कई पुराने नियमों में बदलाव किया है और व्‍यवस्‍था परिवर्तन के तहत कुछ कड़े फैसले भी लिए गए हैं। इससे भले ही थोड़ी व्‍यक्‍तिगत दिक्‍कतों का सामना करना पड़ेगा, मगर आने वाले समय में ये निर्णय समाज के लिए ठीक साबित होंगे।

उन्‍होंने बताया कि प्रदेश सरकार हर साल पेंशन देने में 10 हजार करोड़, कर्मचारियों को वेतन देने में 15 हजार करोड़ और लोन पर ब्‍याज की अदायगी के लिए 6000 करोड़ रुपये की राशि खर्च करती है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की पूर्व की डबल इंजन सरकार प्रदेश की आर्थिक दशा को सुधारने में केंद्र से कोई मदद ना ले सकी। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्‍थिति को पटरी पर लाने की कोशिश की है, जिसके चलते प्रदेश की 32 हजार करोड़ की आय में 20 फीसदी इजाफा दर्ज किया गया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने प्रदेश को आत्‍मनिर्भर बनाने की बात सोची है इससे युवाओं को लाभ मिलेगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आत्‍मनिर्भर हिमाचल बनाने के लिए दो ही संपादाएं हैं इनमें पर्यटन और पानी शामिल हैं। इसे देखते हुए सरकार ने पानी की लड़ाई शुरू की है। वहीं पर्यटन में निवेश को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। इसके तहत पहली बार पर्यटन के लिए बजट को 50 से बढ़ा कर 3000 करोड़ का बजट रखा गया है। जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्‍तार के लिए भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं ढगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से मिल्‍क प्रोजैक्‍ट लगाया जा रहा है। आय के साधन बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। वे स्‍वयं रात के दो-दो बजे तक काम करते हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की तीन गारंटियां पूरी की गई हैं और बाकी को पूरा करने के प्रयास जारी हैं।

इस अवसर पर सेवा दल के प्रदेश अध्‍यक्ष अनुराग शर्मा ने संगठन के बारे में जानकारी दी और मुख्‍यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार में संगठन के कर्मठ पदाधिकारियों को जगह दी जाए और सभी जिलों में अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि जब भी संगठन का कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता किसी आम आदमी की समस्‍या लेकर आता है तो उसे तवज्‍जो दी जाए। कांग्रेस सेवादल के राज्‍य प्रभारी राम विलास रावत ने मुख्‍यमंत्री से आग्रह किया कि आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश में कांग्रेस सेवादल का एक पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की व्‍यवस्‍था की जाए, ताकि कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा सके। इस दौरान कृषि मंत्री चंद्र कुमार, पर्यटन निगम के अध्‍यक्ष एवं विधायक आरएस बाली, विधायक इंद्रदत्‍त लाखनपाल, चंद्रशेखर, रवि ठाकुर, सुदर्शन बबलू, पूर्व विधायक अजय महाजन, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश समन्‍वयक(सोशल मीडिया) विक्रमजीत शर्मा समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध पूर्ण होंगी परियोजनायें : विक्रमादित्य सिंह

Next Post

Dharamshala : सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

Next Post
Dharamshala : सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल

Dharamshala : सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल

Vidhansabha Winter Session :  कांग्रेस की सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा, भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Vidhansabha Winter Session : कांग्रेस की सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा, भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Vidhansabha Winter Session :  पूर्व विधानसभा स्पीकर विपिन परमार ने वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्य प्रणाली पर अविश्वास जताया

Vidhansabha Winter Session : पूर्व विधानसभा स्पीकर विपिन परमार ने वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्य प्रणाली पर अविश्वास जताया

Vidhansabha Winter Session :  कांग्रेस सरकार को आने वाले समय में सरकार को घेरने के लिए बनाएंगे रणनीति : विक्रम ठाकुर

Vidhansabha Winter Session : कांग्रेस सरकार को आने वाले समय में सरकार को घेरने के लिए बनाएंगे रणनीति : विक्रम ठाकुर

Vidhansabha Winter Session : अनी के विधायक लोकेन्द्र बोले सरकार नहीं है हितेषी बागवानो की

Vidhansabha Winter Session : अनी के विधायक लोकेन्द्र बोले सरकार नहीं है हितेषी बागवानो की

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

June 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर की मांग पर नीट अभ्यर्थियों को एचआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की बड़ी सुविधा दी है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर की मांग पर नीट अभ्यर्थियों को एचआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की बड़ी सुविधा दी है।

June 20, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

314

Recent News

जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

2026/06/21 07:05:20pm
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

2026/06/21 06:58:47pm
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

2026/06/21 06:55:51pm
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर की मांग पर नीट अभ्यर्थियों को एचआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की बड़ी सुविधा दी है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर की मांग पर नीट अभ्यर्थियों को एचआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की बड़ी सुविधा दी है।

2026/06/20 09:31:03am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    344
    9850
    Visitors Today
    4245511
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us