धर्मशाला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सभी 17 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।
सूची के मुताबिक, फरसेटगंज से रेखा देवी, भागसूनाग से शमशेर नैहरिया, मैकलोडगंज से आशा देवी और कश्मीरी हाउस से नेहा सांगल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं खजांची मोहल्ला से अरूणा कुमारी, कोतवाली बाजार से करिश्मा छेत्री, सैकरीटेरिएट से आशु, खेल परिसर से प्रेरणा गुलेरिया और सकोह से राज चौधरी भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे।
इसके साथ ही श्याम नगर से अमित भारद्वाज, रामनगर से अनिश कुमार, बडोल से मीना कुमारी और दाड़ी से हर्ष ओबोरॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। कंड वार्ड से शेखर आनंद, खनियारा से प्रवीण प्रकाश, सिद्धपुर से अनुपम कटोच और सिद्धबाड़ी से विशाल जमवाल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
प्रत्याशियों की घोषणा के बाद डॉ. राजीव बिन्दल ने जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे। उम्मीदवारों के नामों के एलान के साथ ही धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।















