सोलन: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आगामी नगर निगम सोलन के चुनावों के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस घोषणा के साथ ही भाजपा ने चुनावी मैदान में अपनी रणनीति साफ कर दी है।
सूची के अनुसार देऊंघाट सपरून से नीलम कुमारी, सपरून से सुषमा शर्मा, रेलवे स्टेशन से पीयूष गर्ग और कठेड से रोहित भारद्वाज को चुनावी रण में उतारा गया है। इसी तरह चंबाघाट सलोगड़ा से प्रियंका, लोअर बाजार से रेखा साहनी, शिल्ली रोड़ से सुरेन्द्र कुमार और मधुवन कॉलोनी से सलिता शर्मा पार्टी की उम्मीदवार होंगी।
चौंरी घाटी से वीरेन्द्र सूद, डिग्री कॉलेज से सरिता ठाकुर, सन्नी साइड से प्रियंका अग्रवाल, क्लीन वार्ड से मीरा आनंद, हाऊसिंग बोर्ड से मीना कुमारी, तहसील पतरार से अभिषेक ठाकुर और रबौण आंजी से सीमा देवी को टिकट दिया गया है। अंतिम वार्ड बसाल पट्टी कथेड़ से तरूणा शर्मा भाजपा की प्रत्याशी होंगी। डॉ. बिंदल ने उम्मीद जताई है कि पार्टी के सभी उम्मीदवार भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे।
















