मंडी।
मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत द्वारा वीरभद्र परिवार को कुर्सी से चिपका हुआ होने के बयान पर रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने जोरदार पलटवार किया है।
विक्रमादित्य सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से भाजपा प्रत्याशी कंगना रानौत पर जोरदार जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी को सौगात में नहीं मिलती है। इस कुर्सी के लिए प्रदेश के 70 लाख लोगों ने उन्हें मत देकर चुना था। यह प्रदेश की जनता का स्नेह और प्रेम ही रहा कि स्व. वीरभद्र सिंह हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह ने हिमाचल अनगिनत विकास कार्य करवाए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत की बयानबाजी से अब प्रदेश की जनता का तिरस्कार होने लगा है।