धर्मशाला उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा का बूथ लेवल पर प्रचार अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब बूथों पर पब्लिक रिएक्शंस भी आना शुरू हो चुके है। धर्मशाला की आम आवाम एक आवाज में सुधीर शर्मा की जीत की ताल ठोंक रही है और एक ही बात बारंबार कह रही है कि सुधीर शर्मा की पहचान है उनका काम। यानी उनके काम करने की शैली ही है जो लोगों को ज्यादा भाती है।
सुधीर के पक्ष में वोट डालने की बात कहते हुए लोगों ने साफ कहा कि काम आगे भी होते रहने चाइए। पहले भी भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने लोगों के काम बिना उनकी पार्टी जाने और बिना उनका क्षेत्र जानें किए है। लोगों ने कहा कि आगे भी इसी तरह विकास की बयार बहती रहनी चाइए… जनता और धर्मशाला के काम होते रहने चाइए। लोगों ने कहा कि हम तो उन्हीं को वोट करेंगे, जिनके पास विजन हो। ऐसे में सुधीर शर्मा एक विजनरी लीडर हैं और हमारा कीमती वोट सुधीर शर्मा को जायेगा।
काम के नाम मांग रहे वोट
वहीं भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा भी हर बूथ पर अपने काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विकास की लड़ाई के चलते ही हमने बदलाव किया था। क्योंकि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में हमारा और प्रदेश का कोई भी काम नहीं किया। भाजपा राज में जिस तरह देश आगे बढ़ रहा है उसी तरह प्रदेश भी आगे बढ़ना चाइए। इसके लिए हमे लड़ाई लड़नी है और धर्मशाला के रुके बड़े प्रोजेक्ट्स के काम को आगे बढ़ाना है।