हमीरपुर।
केंद्रीय मंत्री हमीरपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने गुलेर में चुनावी जनसभा में संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में फिर से तीसरी बार मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा जितना विकास केंद्र की मोदी सरकार ने 10 वर्षों में करवाया उतना विकास कांग्रेस 60 वर्ष तक नहीं कर पाई। आज भारत का नाम दुनिया के पहले पांच स्थान में आता है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश और उन्होंने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करवाया है। आज ऊना से आप हिंदुस्तान के अलावा किसी भी दूसरे राज्य में ट्रेन के जरिए कहीं भी आ-जा सकते है। कांग्रेस के पास ना तो कोई नेता है और ना ही कोई विकास का विजन है। सत्ता में आने के लिए यह घमंडियां इनडी गठबंधन अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए बना हुआ है, लेकिन मोदी सरकार सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार करने वालों पर फिर से कार्रवाई करेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ मोदी सरकार को गालियां निकालने और अनाप शनाप बयानबाजी करना उनका एक मुद्दा है।
इससे पहले गुलेर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक होशियार सिंह, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह, भाजपा नेता संजय गुलेरिया, पूर्व विधायक रमेश धवाला, डॉक्टर सुकरत सागर, जिला सजीव शर्मा सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।