हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर डी.के. शिवकुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री बेंगलुरु में आयोजित इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डी.के. शिवकुमार के कुशल नेतृत्व में कर्नाटक विकास और जन कल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने शिवकुमार के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।





















