धर्मशाला (शशि भूषण): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में ‘जनगणना 2027’ के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) अभियान की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस डिजिटल मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
कांगड़ा के उपायुक्त (DC) हेमराज बैरवा ने जिलावासियों से अपील की है कि वे 1 जून से 15 जून 2026 तक एक्टिव रहने वाले स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी जल्द से जल्द दर्ज करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना से प्राप्त होने वाले सटीक आंकड़े ही भविष्य की विकास योजनाओं और जनहित की नीतियों के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।
पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि इतिहास में पहली बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग-इन कर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी होते ही यूजर को एक ‘स्व-गणना आईडी’ (Self-Enumeration ID) मिलेगी। जब प्रगणक (Enumerator) घर-घर सर्वे के लिए आएंगे, तब नागरिकों को केवल यह आईडी उनके साथ साझा करनी होगी।

16 जून से शुरू होगा घर-घर मोबाइल ऐप सर्वे
जनगणना का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण में प्रगणक सीधे फील्ड में उतरेंगे और मोबाइल ऐप के जरिए हर घर का डेटा जुटाएंगे। इस दौरान परिवार, मकान की स्थिति, घर में उपलब्ध सुविधाओं और संपत्तियों से जुड़े कुल 33 निर्धारित सवाल पूछे जाएंगे।

डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय
नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी देते हुए डीसी बैरवा ने कहा कि पोर्टल या प्रगणकों को दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय व नीतिगत उद्देश्यों के लिए होगा। उन्होंने कांगड़ा के सभी नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय कर्तव्य समझकर सहयोग देने का आग्रह किया है।