हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने लोकसभा व विधानसभा उप चुनावों को लेकर कमर कस ली है ।जहां दोनों राजनीतिक दल ताबड़तोड़ प्रचार व बैठकों में जुट गए हैं वहीं कांग्रेस ने प्रदेश में प्रचार के कांग्रेस कार्यालय में वॉर रूम भी स्थापित कर दिया है।इसी बीच दोनों राजनीतिक दल एक दूसरे पर अपने तरकश से बयानबाजी के तीर भी छोड़ना प्रारंभ हो गए हैं।कंगना के बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है और विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस का ब्रह्मास्त्र बताया है कांग्रेस वॉर रूम के सह अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा मुद्दाविहीन है।इसी कारण भाजपा ने प्रचार जा स्तर गिरा दिया है।उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस ने दो ही प्रत्याशी मैदान में उतारे है उससे भाजपा के छक्के छूट गए हैं जब बाकी प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे उस समय क्या होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सरकार गिराने का असफल प्रयास जो किया उससे भाजपा का असली चेहरा जनता के समक्ष त् गया है।इसी कारण बीजेपी का प्रचार निम्न स्तर का हो गया है। यहां बयानबाजी का स्तर भी गिर चुका है जिस प्रकार भाजपा व कंगना कांग्रेस के प्रत्याशी को पप्पू की संज्ञा दी रहे हैं उन्हें मालूम नहीं कि विक्रमादित्य सिंह पप्पू नही कांग्रेस का ब्रह्मास्त्र हैं। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने इस ब्रह्मास्त्र को चलाया है एयर इसका आकलन भाजपा हार के बाद ही करेगी।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का प्रचार निम्न स्तर का है जहां हुड़दंगियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भी प्रचार के दौरान गिरा दिया।ऐसा लगा कि प्रचार कार्यकर्ता नही हुड़दंगी कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि त्रासदी के समय कंगना थी यहां तक कि भाजपा ने भी आपदा के समय कांग्रेस के संकल्प का विरोध किया।भाजपा ने केवल प्रदेश में अराजकता का माहौल फैलाया है और जनता को मिलने वाली योजनाओं का विरोध किया है।