ऊना : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने जिला ऊना से अयोध्या के लिए चल रही रेल सेवाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बुधवार ऊना में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि भाजपा के लोगों ने धर्म को राजनीति में लाकर नई प्रथा शुरू की है जो आने वाले समय में समाज के लिए काफी घातक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर तक रेल सेवा पहुंचाने के दावे करने वाले भाजपा नेताओं ने मात्र चुनावी लाभ लेने के लिए केवल अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या के दर्शन करवाने का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल मात्र जनता के साथ ही नहीं बल्कि भगवान राम के साथ भी धोखा कर रही है और इस धोखे का खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा अयोध्या के लिए चल रही रेल सेवाओं को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे हैं। बुधवार को ऊना में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा ने धर्म को राजनीति में लाकर गलत प्रथा शुरू की है। जिससे समाज पर भी आने वाले समय में काफी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के नेता इतने ही दयावान हुए हैं तो वह अपने कार्यकर्ताओं की बजाय आम लोगों को अयोध्या दर्शन के लिए लेकर जाते। उन्होंने कहा कि केवल मात्र राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा द्वारा अयोध्या के लिए विशेष ट्रेनिंग चलाई गई है और यह केंद्र में सत्ता का भी दुरुपयोग है। पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर तक रेल चलाने के दावे करते रहे लेकिन केंद्र सरकार ने हमीरपुर की रेल लाइन के लिए मात्र 1000 रुपये देकर स्थानीय जनता के साथ भद्दा मजाक किया। पूर्व विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल मात्र जनता ही नहीं अपितु भगवान के साथ भी धोखा कर रही है भगवान भी इस धोखे का अवश्य हिसाब करेंगे जबकि जनता इस धोखे के लिए भाजपा को आने वाले लोकसभा चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार बैठी है।