धर्मशाला
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील कपूर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व युवा मोर्चा ने लोगों में देशभावना जागृत करने के लिये तिरंगा यात्रा निकाली गई
धर्मशाला ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आज धर्मशाला में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कचहरी अड्डा से शुरू हुई यह यात्रा शहीद स्मारक तकचली। भाजपा मंडल धर्मशाला युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील कपूर की अध्यक्षता में आयोजित तिरंगा यात्रा में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।
इससे पूर्व सोमवार को गाँधी वाटिका और नेहरू वाटिका धर्मशाला में स्वछता अभियान छेड़ा गया। अब भाजपा के हर घर तिरंगाकार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्य किया जायेगा। मंगलवार को आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, उपमहापौर तजेंद्र कौर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, भाजपा मंडल जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शाश्वत कपूर, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया,
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शक्ति अत्री, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार, एस टी मोर्चा अध्यक्ष विजय कपूर, जिला परिषद निशाचौधरी, बीडीसी उपाध्यक्ष विपन डोगरा, पार्षद संतोष शर्मा, राजकुमार कश्यप, पुष्पा गुरंग, आशा ठाकुर, प्रनीता ठाकुर, निशा गुरंग, राकेश भारद्वाज, चंद्र भारद्वाज, अभिषेक कश्यप, अंकुश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।