चंडीगढ़
चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से भूख हड़ताल खत्म करने की धमकी कीअनदेखी करने पर पुलिस ने शहीद सुखदेव थापर के वंशजो के साथ धक्का–मुक्की कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया ..शहीद सुखदेव थापर के वंशजो ने लुधियाना स्थित शहीद की जन्म स्थली को सीधा रास्ता देने में हो रही देरी के विरोध में चंडीगढ़ स्थितपंजाब के मुख्यमंत्री निवास के समीप चौंक में भूख हड़ताल शुरु की।। हिरासत में लेने केउपरांत पुलिस अशोक थापर सहित सहयोगी संगठनो के प्रतिनिधियो को सैक्टर-3 स्थित थाना में ले गई।
इससे पूर्व मंगलवार प्रात: लुधियाना से चंडीगढ़ रवाना हुए शहीद सुखदेव के भतीजे अशोक थापर सहित अन्य सदस्यों को सीआईडीसहित प्रशासनित अधिकारियो ने चंडीगढ़ न जाने के लिए मनाने के अनथक प्रयास किए। बीच रास्ते एसडीएम विकास हीरा व एसीपी सैंट्रल आकर्षी जैन ने फोन कर उन्हें वापिस लौटने के लिए मनाने के प्रयास किया। मगर शहीद के वंशजो ने चंडीगढ़ पंहुचकर मुख्यमंत्रीआवास के समीप पार्क में भूख हड़ताल शुरु कर दी। इस
दौरान प्रशासनिक अधिकारियो ने मुख्यमंत्री के ओएसडी नवराज बराड़ से बात कर दो लोगो के मुख्यमंत्री आवास पर आकर ज्ञापन देनेकी बात कही। खबर लिखे जाने तक शहीद सुखदेव के वंशज पुलिस हिरासत में ही थे। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के मीडियाप्रमुख विनीत जोशी, आशीष बौनी, सुशील कपूर लक्की, चेतन मल्होत्रा, इंजिनियर सुरिन्द्र बेरी, राकेश कपूर लाटा , शिविंद्र एबॉट, सुनील ठाकुर, अजय धोनी, अगुल माथुर, मनी दिवाकर, गौतम ठाकुर , विशाल शर्मा, राकेश कुमार काला, निशांत चोपड़ा, त्रिभूवनथापर, समदू परमार, पवन भंडारी, विजय शर्मा, सोनू, विशाल शर्मा,तरसेम बेदी, एडवोकेट विजय धीर, कृष्ण ठेकेदार सहित अन्य भीउपस्थित रहे।