Thursday, December 11, 2025
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > National > पथराव की घटनाएं अतीत की बात हैं; आज, जम्मू और कश्मीर खेल उपलब्धियों के लिए अधिक सुर्खियों है : डॉ. जितेंद्र सिंह

पथराव की घटनाएं अतीत की बात हैं; आज, जम्मू और कश्मीर खेल उपलब्धियों के लिए अधिक सुर्खियों है : डॉ. जितेंद्र सिंह

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
2 years ago
in National
0

नई दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली के दौरे पर आए जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के लगभग 250 स्कूली बच्चों के एक प्रतिनिधिमंडल से आज मुलाकात की। ये छात्र भारत सरकार के ‘वतन को जानो-यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2023’ के तहत जयपुर, अजमेर और नई दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना में, इस यात्रा का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के युवाओं के समक्ष देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को प्रदर्शित करना है।

जितेंद्र सिंह ने युवा छात्रों से कहा कि उनका 2047 का निर्माता बनना तय है और यह भारत के लिए सबसे अच्छे समय में से एक है तथा जम्मू-कश्मीर के लिए एक नई शुरुआत है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के मनोहर क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। पथराव की घटनाएं अतीत की बात हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर खेल उपलब्धियों के लिए अधिक सुर्खियों में है। जितेन्‍द्र सिंह ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के अब्दुल समद, उमरान मलिक, परवेज़ रसूल और मंज़ूर पांडव जैसे क्रिकेटर आईपीएल में खेलते हैं। वुशु खिलाड़ी सूर्य भानु प्रताप सिंह और अभिषेक जामवाल ने हाल ही में मॉस्को चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन किया। 2022 में, एक कश्मीरी स्कीयर आरिफ खान ने बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराया था।” उन्होंने कहा कि कश्मीर में लड़कियां भी लड़कों के बराबर खेलों में भाग लेती हैं। इस साल की शुरुआत में किश्तवाड़ के लोइधर गांव की रहने वाली 16 वर्षीय शीतल देवी ‘अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाली बिना हाथों वाली पहली महिला तीरंदाज’ हैं। एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते।

जम्मू-कश्मीर में अरोमा मिशन और पर्पल रिवोल्यूशन की असीम सफलता को संदर्भित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्कूली बच्चों को सरकारी नौकरी के बाहर भी अवसर की खोज करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लैवेंडर कृषि स्टार्टअप, रोजगार सृजन और अनुसंधान का एक माध्यम है, जो विकास के कई प्रतिमान खोलता है। उन्होंने कहा कि भद्रवाह भारत की लैवेंडर राजधानी और कृषि स्टार्टअप गंतव्य के रूप में उभरा है। भद्रवाह तथा गुलमर्ग क्षेत्रों में अरोमा मिशन और पर्पल रिवोल्यूशन की सफलता के बाद, 3,000 से अधिक स्टार्टअप अब सिर्फ लैवेंडर की खेती में लगे हुए हैं।

सिंह ने बताया कि सीएसआईआर ने अपनी जम्मू स्थित प्रयोगशाला, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन्स (आईआईआईएम) के माध्यम से डोडा, किश्तवाड़, राजौरी जिलों और बाद में रामबन, पुलवामा आदि अन्य जिलों में खेती के लिए उच्च मूल्य वाले आवश्यक तेल वाली लैवेंडर फसल की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय में एरोमा/लैवेंडर की खेती कृषि स्टार्ट-अप के लिए खेती में एक लोकप्रिय विकल्प बन गई है।

मक्का से लैवेंडर की खेती करने वाले किसानों की शुद्ध वार्षिक आय प्रति हेक्टेयर लगभग 40,000/- से रु. 60,000/रुपये की तुलना में से कई गुना बढ़कर प्रति हेक्टेयर 3,50,000/- से रु. 6,00,000/- रुपये पहुंच गई है। डोडा जिले के भद्रवाह के किसानों ने 2019, 2020, 2021 और 2022 में क्रमशः 300, 500, 800 और 1500 लीटर लैवेंडर तेल का उत्पादन किया। उन्होंने सूखे फूल, लैवेंडर पौधे और लैवेंडर तेल बेचकर 2018-2022 के बीच 5.0 करोड़ रुपये कमाए। लोकसभा में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि रियासी जिले में लिथियम की खोज “भारत की अगली बड़ी कहानी” बन सकती है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को कई गुना बढ़ावा मिलेगा।

परस्‍पर बातचीत के दौरान छात्रों ने राज्य में अपने क्षेत्रों में विकास की कमी के विशेष उदाहरण दिए और बताया कि चीजें अब कैसे बेहतर होने लगी हैं। उन्‍होंने   जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सहायता करने के लिए सरकार के प्रयासों के लिए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह को धन्यवाद दिया, जिसके कारण उन्हें पीएम विशेष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रमुख विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अध्ययन करने का अवसर प्राप्‍त हुआ।

Previous Post

वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Next Post

राजस्व संबंधी कार्यों के लिए जनता को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

वीर बाल दिवस’ पर मुख्यमंत्री ने गुरू गोबिन्द सिंह के साहबजादों की शहादत को किया नमन

वीर बाल दिवस’ पर मुख्यमंत्री ने गुरू गोबिन्द सिंह के साहबजादों की शहादत को किया नमन

पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैन : राकेश चौधरी

पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैन : राकेश चौधरी

लोक संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए डिस्ट्रिक्ट कल्चरल कमेटी गठित उपायुक्त बोले… वर्षभर होंगे कार्यक्रम, कलाकारों को मिलेगा मंच और प्रशिक्षण

लोक संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए डिस्ट्रिक्ट कल्चरल कमेटी गठित उपायुक्त बोले... वर्षभर होंगे कार्यक्रम, कलाकारों को मिलेगा मंच और प्रशिक्षण

50 लाख से होगा माता आशापुरी मंदिर का जीर्णोद्धार : यादविंदर गोमा

50 लाख से होगा माता आशापुरी मंदिर का जीर्णोद्धार : यादविंदर गोमा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
Employees and Pensioners Roar: Strong Warning Issued to Sukhu Government from Dharamshala Police Ground

Employees and Pensioners Roar: Strong Warning Issued to Sukhu Government from Dharamshala Police Ground

November 28, 2025
Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री ने सैंज में किया Ex CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री ने सैंज में किया Ex CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

June 30, 2023
Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

1
कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

1
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

1
Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

1
शिमला में पर्यटन हितधारकों की बैठक में उठाए गए सुधार और सुझाव

शिमला में पर्यटन हितधारकों की बैठक में उठाए गए सुधार और सुझाव

December 11, 2025
मंच पर उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया ‘अक्षम’, भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर साधा तीखा निशाना

मंच पर उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया ‘अक्षम’, भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर साधा तीखा निशाना

December 11, 2025
हरियाणा सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0, राज्य स्तरीय मेले में लाभार्थियों को तत्काल सेवाओं और आर्थिक सहायता प्रदान

हरियाणा सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0, राज्य स्तरीय मेले में लाभार्थियों को तत्काल सेवाओं और आर्थिक सहायता प्रदान

December 11, 2025
पीएनबी आरसेटी कांगड़ा ने ग्रामीण युवाओं के लिए नई स्वरोजगार प्रशिक्षण योजनाओं की शुरुआत की

पीएनबी आरसेटी कांगड़ा ने ग्रामीण युवाओं के लिए नई स्वरोजगार प्रशिक्षण योजनाओं की शुरुआत की

December 11, 2025
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

247

Recent News

शिमला में पर्यटन हितधारकों की बैठक में उठाए गए सुधार और सुझाव

शिमला में पर्यटन हितधारकों की बैठक में उठाए गए सुधार और सुझाव

2025/12/11 08:37:16pm
मंच पर उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया ‘अक्षम’, भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर साधा तीखा निशाना

मंच पर उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया ‘अक्षम’, भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर साधा तीखा निशाना

2025/12/11 08:30:20pm
हरियाणा सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0, राज्य स्तरीय मेले में लाभार्थियों को तत्काल सेवाओं और आर्थिक सहायता प्रदान

हरियाणा सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0, राज्य स्तरीय मेले में लाभार्थियों को तत्काल सेवाओं और आर्थिक सहायता प्रदान

2025/12/11 08:19:58pm
पीएनबी आरसेटी कांगड़ा ने ग्रामीण युवाओं के लिए नई स्वरोजगार प्रशिक्षण योजनाओं की शुरुआत की

पीएनबी आरसेटी कांगड़ा ने ग्रामीण युवाओं के लिए नई स्वरोजगार प्रशिक्षण योजनाओं की शुरुआत की

2025/12/11 08:07:19pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    509
    6357
    Visitors Today
    2341009
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • HP Vidhansabha Winter Session
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us