उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए शनिवार को उपमुख्यमंत्री के पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद में श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के भी तमाम कद्दावर नेताओं ने विशेष रूप से मौजूदगी दर्ज करवाई। राज्यसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी विशेष रूप से कार्यक्रम के लिए उपमुख्यमंत्री के गांव पहुंचे। जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात करने के लिए पहुंचे और डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने जब मंच पर आकर अपनी मां को श्रद्धांजलि स्वरुप संबोधन शुरू किया तो पंडाल में मौजूद सैकड़ो की संख्या में महिलाएं रो उठी।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन के बाद शनिवार को उप मुख्यमंत्री के पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद में श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्यसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम कद्दावर नेताओं, अधिकारीयों और आम लोगों ने पहुंच कर डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने मंच पर आकर जब अपनी मां डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धांजलि स्वरुप संबोधन शुरू किया तो पंडाल में मौजूद सैकड़ो की संख्या में लोगों की आंखें नम हो गई। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का हिमाचल प्रदेश में आज जो भी रुतबा है वह उनकी माता सिम्मी अग्निहोत्री की देन है। आस्था ने कहा कि उनकी माँ अपने परिवार ही नहीं बल्कि आम लोगों के बीच रहकर उनके दुःख दर्द में भी उनका साथ देती थी, इसीलिए आज हजारों आँखे उनसे बिछड़कर नम हुई है।