देहरा : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार, 25 फरवरी 2024 को देहरा में बीजेपी कार्यालय में आयोजित ग्राम केंद्र प्रमुख और त्रिदेव सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में जीत के लिए टिप्स दिए और 400 पार का लक्ष्य दिया। इस बार देहरा से भी पहले से ज्यादा वोट लेकर बीजेपी को जिताएंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है और देश की जनता उनकी गारंटी पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि किसान सम्मान निधि कांग्रेस के समय नहीं थी।
अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का जन्म भ्रष्टाचार का खुलासा करके हुआ है और उन्होंने कभी राजनीति में नहीं आने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाने की बात कही थी, लेकिन आज वे गले मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस का गठबंधन दिखाता है कि चोर चोर मोसेरे भाई। उन्होंने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शिरकत की।