हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में नहीं है और पार्टी हार के डर से ओछे हथकंडे अपना रही है।
शर्मा के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियां पूरी तरह खोखली साबित हुई हैं और यही विश्वासघात अब उस पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने सुक्खू सरकार से सीधे सवाल किए कि क्या प्रदेश की 24 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1500 मिले, युवाओं को सालाना 1 लाख रोजगार और ₹640 करोड़ का स्टार्टअप फंड मिला, तथा ₹2 किलो गोबर व ₹80-100 किलो दूध की खरीद शुरू हुई। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि झूठ की बुनियाद पर जनता को बरगलाने वाली कांग्रेस की खौखली सच्चाई इस चुनाव परिणाम में पूरी तरह बेनकाब हो जाएगी।



















