लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने धर्मशाला में सड़क कार्य में देरी पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मंगरेला गांव में डंगा निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पूरी तरह तैयार है। इस परियोजना को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री ने इस सड़क परियोजना में तीन साल की देरी पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नाली निर्माण की व्यवहार्यता पर गलत रिपोर्टिंग करने के लिए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। विभाग को सड़क के ऊपरी हिस्से में तुरंत 300 मीटर नाली बनाने का निर्देश दिया गया। समाजसेवी बलविंद्र सिंह बबलू ने कई ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव मंत्री को सौंपकर यह मांग उठाई थी। छूघेरा-सद्दूं-मंगरेला सड़क पर बार-बार होने वाले भूस्खलन से हजारों ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं।





















