भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और आपदा प्रबंधन में विफलता के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं और सरकार ने राज्य को ₹1.10 लाख करोड़ से अधिक के भारी कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। महाजन ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भ्रष्टाचार का केंद्र बताते हुए आरोप लगाया कि आपदा राहत वितरण में भाई-भतीजावाद हावी है और कांग्रेस के अपने ही नेता अब इसे “सूटकेस वाली सरकार” कहने लगे हैं।


















