हमीरपुर (सुजानपुर): प्यार की कोई सरहद नहीं होती, इस बात को सच कर दिखाया है हमीरपुर की बेटी और साउथ अफ्रीका के एक युवक ने। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कक्कड़ गांव की रुक्मिणी देवी और साउथ अफ्रीका के उनके साथी ने ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर में पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई।
कॉलेज से शुरू हुआ सफर:
रुक्मिणी (पुत्री सूबेदार प्रीथी सिंह) और उनके विदेशी दूल्हे की मुलाकात चंडीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। दोनों ने अपने परिवारों को इस रिश्ते के बारे में बताया, जिसे दोनों पक्षों ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

हिमाचली रंग में रंगा विदेशी दूल्हा:
शादी का मुख्य आकर्षण दूल्हा रहा, जिसने पूरी तरह से हिमाचली संस्कृति को अपनाया। पारंपरिक वेशभूषा पहनकर जब दूल्हे ने स्थानीय रस्मों और नाटी में हिस्सा लिया, तो हर कोई देखता रह गया। कक्कड़ गांव में हुई इस शादी ने दो अलग-अलग संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरो दिया है।