कोटखाई/शिमला: हिमाचल दिवस के शुभ अवसर पर ‘गिरी ग्रीन सोशल एलायंस’ संस्था ने प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था के केंद्र गिरी गंगा में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था का यह पहला सामाजिक अभियान था, जिसमें स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
मकर संक्रांति के बाद सफाई की थी दरकार
हाल ही में मकर संक्रांति के पर्व पर गिरी गंगा में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे, जिसके बाद क्षेत्र में स्वच्छता की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। गिरी नदी से प्रेरित नाम वाली इस संस्था ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए इस पावन स्थल को साफ करने का बीड़ा उठाया।

मुख्य अतिथि ने थपथपाई पीठ
इस अभियान में ‘गिरी गंगा इको टूरिज्म कमेटी’ के अध्यक्ष श्री लोकपाल शरखोली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे कार्यों से न केवल पर्यावरण बचता है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक चेतना भी जागृत होती है।” उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरीश तेजटा भी मौजूद रहे, जिन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

टीम की एकजुटता आई काम
अभियान को सफल बनाने में संस्था के प्रधान विजय कजोलटा, सचिव अभय सरमैइक, उप-प्रधान राकेश मेहता, कोषाध्यक्ष संदीप रांटा और लीगल एडवाइजर वीरेंद्र सिंह डोगरा ने मुख्य भूमिका निभाई। साथ ही राजेश मेहता, कुश शोहाल और अन्य सदस्यों ने मिलकर पूरे क्षेत्र से कचरा एकत्रित कर स्वच्छता की शपथ ली।