हमीरपुर:
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के युवा नाविक (सेलर) आदित्य शर्मा की ओमान में एक अमेरिकी हमले के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद समाचार से पूरे प्रदेश और विशेषकर हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

विदेश मंत्रालय और दूतावास से की संपर्क की मांग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आदित्य शर्मा ने विदेश में जाकर अपनी बेहतरीन सेवाएं दीं, लेकिन वहां अचानक हुए इस हादसे में उन्होंने अपनी जान गंवा दी। अनुराग ठाकुर ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री से बात की है। उन्होंने मांग की है कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास वहां की स्थानीय सरकार और संबंधित कंपनी के साथ इस विषय को पूरी गंभीरता से उठाए।
पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने और जांच की अपील
सांसद ने जोर देकर कहा कि सरकार और दूतावास के प्रयासों से आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द उनके गृह राज्य हिमाचल प्रदेश लाया जाना चाहिए ताकि परिजन उनका अंतिम संस्कार कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है कि ओमान में असल में क्या हुआ था, इसकी गहन जांच की जाए ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।