हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में बिलासपुर के झंडूता केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं और पैकिंग लिफाफों से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि हो गई है। कला संकाय के 9 छात्रों की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रभावित विद्यार्थियों को नियमानुसार अंकों का पूरा लाभ देने का बड़ा फैसला किया है। इसके साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए पूरी जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप दी गई है।
















