धर्मशाला: नगर निगम धर्मशाला के आगामी चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को चरान स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ सलाहकार प्रो. चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने पार्टी के मनोबल को और बढ़ा दिया है।
बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद एवं धर्मशाला नगर निगम के सह-प्रभारी श्री अनुराग शर्मा और वार्ड प्रभारी श्री केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है और इस बार नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी।
विकास और पारदर्शिता का वादा:
नेताओं ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास और पारदर्शिता की राजनीति में विश्वास रखती है, जबकि भाजपा ने केवल भ्रम फैलाया है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुँचाएंगे।

ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, वाइस चेयरमैन विशाल चंबियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन चौधरी, मीडिया इंचार्ज पुनीत मल्ली, आईटी मीडिया इंचार्ज दिनेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।