धर्मशाला (शशि भूषण): धर्मशाला नगर निगम चुनावों को लेकर चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जिसमें वार्ड नंबर 8, 13, 14 और 15 से चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब मैदान में कुल 54 प्रत्याशी रह गए हैं, जिनके बीच 17 मई को कड़ा मुकाबला होगा।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम मोहित रतन ने बताया कि मैदान में डटे 54 प्रत्याशियों में से 34 उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत चुनाव चिन्हों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि शेष उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं। प्रशासन द्वारा आजाद उम्मीदवारों को ‘उगता सूरज’, ‘कार’ और ‘ताला-चाबी’ जैसे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के नियमों के सख्त पालन का निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी प्रत्याशी प्रचार पर 1 लाख रुपये से अधिक खर्च नहीं कर सकेगा।
IPL मैच और चुनाव की दोहरी चुनौती
17 मई को मतदान के साथ-साथ धर्मशाला में आईपीएल (IPL) मैच भी होना है, जिससे शहर में ट्रैफिक और भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है। एसडीएम ने बताया कि शहर के पांच संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धर्मशाला के एसपी खुद कमान संभालेंगे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आईपीएल मैच के बावजूद मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न करवाई जाएगी।