पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम चुनावों के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोहंदी वार्ड के लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में चुनावों के बहिष्कार का निर्णय लिया था, जिसका सम्मान करते हुए भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया। हालांकि, कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस न लेकर जनता के भरोसे के साथ छल किया है। जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस का यह व्यवहार उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है और अब इस क्षेत्र की जनता आगामी चुनावों में वोट के जरिए इस विश्वासघात का मुंहतोड़ जवाब देगी।
















