Sunday, April 26, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > कांग्रेसी नेता अपने लगाए आरोपों के सबूत दें: अनुराग ठाकुर

कांग्रेसी नेता अपने लगाए आरोपों के सबूत दें: अनुराग ठाकुर

Admin by Admin
2 years ago
in Hamirpur, Political News
0
कांग्रेसी नेता अपने लगाए आरोपों के सबूत दें: अनुराग ठाकुर
कांग्रेसी नेता अपने लगाए आरोपों के सबूत दें: अनुराग ठाकुर
कांग्रेसी नेता अपने लगाए आरोपों के सबूत दें: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम बिलासपुर में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाग लिया। इसके पश्चात श्री अनुराग ठाकुर श्री नैना देवी विधानसभा पहुंचे जहां जगातखाना में आयोजित एससी सम्मेलन में सम्मिलित हुए। अंत में श्री अनुराग ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा के घवांडल में आयोजित भाखड़ा विस्थापित प्रकोष्ठ सम्मेलन में भाग लिया।

कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर हिमाचल के 6 विधायकों को 15- 15 करोड़ रुपए में खरीदने के आरोपों का जवाब देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि कांग्रेस इस बात के सबूत दे। अगर कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं तो हिमाचल की जनता को तथ्य और सबूत जरूर दें। अगर सबूत नहीं दे सकते हैं तो आरोप ना लगाएं। कांग्रेस द्वारा यह अपनी सरकार की विफलताओं को निराधार आरोपों से ढकने का प्रयास है। अगर वह अपना कुनबा नहीं संभाल पाए, काम न करने के कारण अपने विधायकों को नहीं संभाल पाए तो क्या इसकी दोषी भारतीय जनता पार्टी है? आने वाले लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस हिमाचल की चारों सीटें हारेगी तो क्या जनता पर भी पैसे लेने का आरोप लगाएगी?”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे पूछा कि आखिरकार कांग्रेस अपनी गारंटियाँ क्यों नहीं पूरी कर पाई? माताओं। बहनों को 1500 प्रति माह देने के वादे का क्या हुआ? युवाओं को 5 लाख नौकरी क्यों नहीं मिली? ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध क्यों नहीं खरीदा जा रहा? उनकी इन्हीं विफलताओं के कारण यह छह विधायक इनको छोड़ कर गए। निर्दलीय विधायक भी इन्हें छोड़ चुके हैं।”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठे वादों का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है झूठ, भ्रम और भय दिखा कर आई है। आज जिन-जिन राज्यों में उसने सरकार बनाई है वहां-वहां उसकी सभी गरंटियां फेल हुई हैं। देश उनका चाल, चरित्र और चेहरा जान चुका है और इसीलिए अब देश को सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की गारंटीयों पर विश्वास है।”

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से कंगना राणावत को कांग्रेस द्वारा पैराशूट उम्मीदवार कहे जाने को श्री अनुराग ठाकुर ने बेहद बेतुका बताते हुए कहा, “पैराशूट उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी थे जिन्हें कांग्रेस ने हिमाचल से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। कंगना जी मंडी और हिमाचल की बेटी हैं जिन्होंने अपने दम पर अपना नाम कमाया है। कंगना जी मजबूती के साथ लड़ेंगी और रिकॉर्ड वोटों के साथ जीतेंगी।”

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेसी बागियों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने और कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस पहले अपना कुनबा संभाले। पहले कांग्रेस ये बताए कि किन कारणों से उनके छह विधायक, वर्किंग प्रेसिडेंट, पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक उन्हें छोड़कर चले गए?”

हिमाचलवासियों को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु विशेष संदेश देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मोदी जी ने सदैव हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है। एक छोटे पहाड़ी राज्य को पिछले 10 वर्षों में उन्होंने इतना दिया है जितना पहले के 60 वर्षों में नहीं मिला। इसीलिए इस विकास की रफ्तार को और तेज करने हेतु मोदी जी को हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें दीजिए और इसके साथ-साथ उपचुनाव में छह विधानसभाओं में भी भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाइए।”

हमीरपुर लोकसभा से अपनी जीत पर बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “हमीरपुर की देवतुल्य जनता ने पिछले चार बार से मुझे अपना सांसद चुनकर दिल्ली भेजा है। चौथी बार में जनता ने मुझे चार लाख वोटों से जिताया था।पांचवी बार 5 लाख वोटों से जिताकर अपनी सेवा करने का मौका देंगे।”

एससी मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “कांग्रेस की क्या मजबूरी थी की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का अपमान करना जरूरी समझा। उन्होंने भारत को संविधान बनकर दिया अरे कांग्रेस को तो उनको इतना मान सम्मान देना चाहिए था जैसा नरेंद्र मोदी जी ने दिया है लेकिन कांग्रेस का मन छोटा था वह नेहरू गांधी परिवार तक ही सीमित थे बाबासाहेब अंबेडकर को उन्होंने कोई मान सम्मान नहीं दिया लेकिन जैसे गैर कांग्रेसी सरकार आई बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम भी किया गया. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार दलितों, शोषितों व वंचितों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें संवैधानिक अधिकार के साथ साथ सामाजिक न्याय और समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। अनुसूचित जाति के विकास के लिए, उनकी पढ़ाई के लिए, उनको मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार ने विशेष योजनाओं पर काम किया है।मोदी जी के पिछले 9 वर्षों में वंचित हीं वरीयता में हैं। “संविधान दिवस मनाने की शुरुआत मोदी सरकार ने की. पंच तीर्थ को विकसित करने का काम मोदी सरकार ने किया. आज देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला है तो यह भी मोदी सरकार में ही संभव हुआ। इससे पहले हमारे राष्ट्रपति जी अनुसूचित जाति से आते थे। आज हमारे 10 से ज्यादा मंत्री अनुसूचित जाति के हैं। कई राज्यपाल अनुसूचित जाति से हैं। यह सब मोदी सरकार में हीं संभव हुआ। आज मोदी सरकार अपने विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों को अंत्योदय से आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।”

इस दौरान श्री अनुराग ठाकुर ने सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “राष्ट्र प्रथम की मूल भावना के साथ उत्कृष्ट लोकतान्त्रिक मूल्यों से परिपूर्ण, मानवता और भारतीयता के समागम से जुड़ी भाजपा के 44वें स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाएं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने उद्गम के उदेश्यों को, अपने संकल्पों पर ना सिर्फ़ अडिग है बल्कि उन संकल्पों को सिद्ध करके भी दिखाया है। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और कर्मठता के कारण ही आज भारत निरंतर प्रगति के अभूतपूर्व पथ पर चलते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। पिछले 10 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर चलते हुए विकसित भारत की नींव रखी गई है। अगले 25 वर्षों में हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे।”

Previous Post

भाजपा ने बूथ स्तर पर झंडा फहरा कर मनाया स्थापना दिवस

Next Post

सतर्कता बरतें, पासवर्ड, ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति से सांझा न करें : डीसी

Admin

Admin

Next Post
सतर्कता बरतें, पासवर्ड, ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति से सांझा न करें : डीसी

सतर्कता बरतें, पासवर्ड, ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति से सांझा न करें : डीसी

लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित की

लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित की

मतदाता सूची में छूटे महिला वोटर्स के पंजीकरण को चलेगा अभियान: डीसी

मतदाता सूची में छूटे महिला वोटर्स के पंजीकरण को चलेगा अभियान: डीसी

जनसंघ से निकली बीजेपी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: डॉ सुभाष शर्मा

जनसंघ से निकली बीजेपी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: डॉ सुभाष शर्मा

भारत के उपराष्ट्रपति  7 अप्रैल को करेंगे बिहार का दौरा

भारत के उपराष्ट्रपति 7 अप्रैल को करेंगे बिहार का दौरा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
HPCA Reviews Preparations Ahead of IPL Matches in Dharamsala

HPCA Reviews Preparations Ahead of IPL Matches in Dharamsala

April 25, 2026
Shoolini University Ranks #4 in India and Among Asia’s Top 160 in THE Asia University Rankings 2026

Shoolini University Ranks #4 in India and Among Asia’s Top 160 in THE Asia University Rankings 2026

April 25, 2026

lनगर परिषद श्री नैना देवी जी चुनाव 2026 के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित

April 25, 2026
हिमाचल सरकार परिवहन ऑपरेटरों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध

हिमाचल सरकार परिवहन ऑपरेटरों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध

April 25, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

262

Recent News

HPCA Reviews Preparations Ahead of IPL Matches in Dharamsala

HPCA Reviews Preparations Ahead of IPL Matches in Dharamsala

2026/04/25 08:59:01pm
Shoolini University Ranks #4 in India and Among Asia’s Top 160 in THE Asia University Rankings 2026

Shoolini University Ranks #4 in India and Among Asia’s Top 160 in THE Asia University Rankings 2026

2026/04/25 08:55:22pm

lनगर परिषद श्री नैना देवी जी चुनाव 2026 के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित

2026/04/25 08:14:22pm
हिमाचल सरकार परिवहन ऑपरेटरों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध

हिमाचल सरकार परिवहन ऑपरेटरों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध

2026/04/25 08:11:50pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    846
    2223
    Visitors Today
    3278426
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us