देश भर में आज भाजपा अपना 44 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। इस बार भाजपा द्वारा बड़े कार्यक्रम न करके बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी हर बूथ पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। स्टोक्स प्लेस बूथ नम्बर 70 और अपर संजौली बूथ नम्बर 71 पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा मौजूद रहे। इस दौरान झंडा फहराया कर स्थापना दिवस मनाया गया और साथ ही अब की बार लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार का संकल्प भी लिया गया।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा ने बताया कि आज भाजपा ने अपना 44वां स्थापना दिवस पर बूथ स्तर पर मनाया। प्रदेश में 7790 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जहा भाजपा के बड़े नेता भी इन कार्यक्रमो में शामिल हो रहे है। 2 से 303 सांसदों तक का सफर पूरा कर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए करोड़ों कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का अद्भुत योगदान है। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां दो सीटें जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 370 पार और एनडीए 400 पार जाने वाली है यह आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत होगी।