पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन नगर निगम चुनाव के प्रचार की कमान संभालते हुए सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की अव्यवस्था और झूठे वादों से पूरी तरह तंग आ चुकी है और अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का उचित समय आ गया है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जो गारंटियां दी थीं, वे आज तक धरातल पर नहीं उतर पाईं, जिससे आम जनमानस खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सोलन में प्रचार के दौरान उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता अब चुनाव के जरिए कांग्रेस की विफलता का जवाब देने के लिए तैयार है।





















