हमीरपुर के जिला परिषद वार्ड जंगल रोपा (वार्ड नंबर-5) से पूर्व उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस बार उन्होंने भाजपा से टिकट की मांग की थी, लेकिन टिकट न मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। नरेश कुमार दर्जी पहले भी जिला परिषद सदस्य और हमीरपुर के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे हैं और आगे भी जनता की सेवा और अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।



















