पालमपुर, 9 मई: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिले के पालमपुर में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार के निवास स्थान पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली। दोनों नेताओं के बीच एक सौहार्दपूर्ण बैठक हुई, जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
राज्यपाल ने सार्वजनिक जीवन में शांता कुमार जी के लंबे अनुभव और प्रदेश के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।



















