Saturday, May 23, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > कांग्रेस और इंडी एलायंस सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है: धूमल

कांग्रेस और इंडी एलायंस सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है: धूमल

Admin by Admin
2 years ago
in Hamirpur
0

कांग्रेस और इंडी एलायंस वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई धन दौलत सम्पत्ति घर जमीन जायदाद ज़ब्त करने की फ़िराक में है। आपकी पैतृक संपत्ति और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मेहनत से बनाए गए सभी संसाधनों को भी हड़पने का सपना देख रही कांग्रेस अपने मकसद को पूरा के लिए इसे पुनर्वितरण का नाम दे रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहां है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र से यह तस्वीर बिल्कुल स्पष्ट झलक रही है की आम जनता की संपत्ति घर सोना एफडी कुछ भी सुरक्षित नहीं रहेगा यही कांग्रेस का हिडन एजेंडा है।

देश में लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया के दौरान जहां कांग्रेस व इंडी गठबंधन के कई बड़े नेता अन्यत्र स्थानों पर चुनावी रैलियों में वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण करवाने की बात कर रहे हैं , तो कांग्रेस के एक बड़े नेता ने देशभर में ऐसे सर्वेक्षण करवा कर संपत्ति पुनर्वितरण की बात कही है। जिससे एक बड़ा मुद्दा देश भर में खड़ा हुआ है कि हमारी पैतृक संपत्ति और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कड़ी मेहनत से खड़े किए संसाधनों को कांग्रेस और इंडी गठबंधन एक पूर्व नियोजित योजना के तहत जप्त करने की फिराक में है। इस पूर्व नियोजित योजना इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि अब तक के इतिहास में जब भी कांग्रेस देश की सत्ता पर बैठी है उसने अपने वोट बैंक की राजनीति को सुरक्षित करने के लिए देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने की बजाय वर्ग विशेष की परिभाषित करते हुए न केवल उन्हें अधिकांश लाभ पहुंचाने का काम किया बल्कि बाकी सभी देश के नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2014 में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इस मंत्र को ध्येय बनाकर देश को विकसित भारत बनाने की राह पर अग्रसर करने वाली मोदी सरकार बनने के पश्चात कांग्रेस लगातार अपना ग्राफ खो रही है क्योंकि देश को तोड़ने और लूटने के उनके हिडन एजेंडे धीरे-धीरे लगातार जनता के सामने आए हैं। इस बार फिर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ऐसा प्रयास कर रहे हैं की कुछ भी झूठ बोलकर कैसे भी जनता को भ्रमित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे किया जाए और यह लोग अपने देश को लूटने और तोड़ने के मकसद को आगे बढ़ा सकें ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सहित इसके सहयोगी दल तो अभी केवल वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण एवं पुनर्वितरण के नाम पर जनता को ठगने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन अभी हाल ही में कांग्रेस के एक और बड़े सलाहकार का साक्षात्कार सामने आया है जिसमें वह अमेरिका में लगने वाले विरासत टैक्स की बात कर रहे हैं जिसके अनुसार आपकी सारी संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के पास चला जाता है। जो दर्शाता है कि कांग्रेस देश के नागरिकों को आगे बढ़ाने समृद्धशाली बनने और सशक्त बनने के मौके देने की बजाय उनकी खुद की कमाई और संसाधनों को जप्त करने और लूटने की मंशा रखती है। कांग्रेस की सरकारों ने पूर्व में भी 1960 और 1970 के दशक में कानून पास कर भारतीयों को इस बात के लिए विवश किया था कि वह अपनी कमाई का एक हिस्सा सरकार के पास जमा कर दें और इस कानून के अनुसार सरकार को यह भी अधिकार था कि किसका पैसा कितने दिन रखा जाएगा और किसको कब वापस दिया जाएगा। इस कानून को कंपलसरी डिपॉजिट स्कीम एक्ट का नाम दिया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सारी बातें कहीं ना कहीं उस दौर की याद दिलाती है जब धर्म के नाम पर भारत मां के टुकड़े कर दिए गए और लोगों को मजबूरन अपनी धन संपत्ति जमीन जायदाद सब छोड़कर दूसरी जगह भागने पर विवश होना पड़ा था।

प्रोफेसर धूमल ने कहा कि देश की जनता अपने बुद्धि और विवेक से निर्णय करने की आवश्यकता है क्योंकि सामने दो विकल्प हैं। एक तरफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन है जो आपकी पैतृक संपत्ति और गाढ़ी कमाई पर नज़रें गढ़ाए बैठी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला विकसित भारत को दृढ़ संकल्पित विकल्प है जो पहले आपको समृद्धशाली बना कर आपकी आय बढाकर आपको आत्मनिर्भर बनाकर देश को समृद्ध आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की राह पर पिछले दस वर्षों से लगातार अथक मेहनत कर रहा है।

Previous Post

हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू इस बार 20 किलो की पेकिंग में बिकेगा सेब-जगत सिंह नेगी

Next Post

कांगड़ा: शाहपुर के रजत कुमार ने भारत भर में सीडीएस में पहला स्थान हासिल किया

Admin

Admin

Next Post
कांगड़ा: शाहपुर के रजत कुमार ने भारत भर में सीडीएस में पहला स्थान हासिल किया

कांगड़ा: शाहपुर के रजत कुमार ने भारत भर में सीडीएस में पहला स्थान हासिल किया

कांग्रेस पार्टी चुनावों के लिए तैयार, बीजेपी  लोगों को भटकाने के लिए चला रही प्रोपोगेंडा-नरेश चौहान

कांग्रेस पार्टी चुनावों के लिए तैयार, बीजेपी लोगों को भटकाने के लिए चला रही प्रोपोगेंडा-नरेश चौहान

धर्मशाला नगरी चंडीगढ़ ट्रांपोर्ट बस का टायर फटा बाल- बाल बचे यात्री

धर्मशाला नगरी चंडीगढ़ ट्रांपोर्ट बस का टायर फटा बाल- बाल बचे यात्री

सुक्खू ने माना की भगवान भरोसे है सरकार भगवान ही करेंगे सरकार की रक्षा

सुक्खू ने माना की भगवान भरोसे है सरकार भगवान ही करेंगे सरकार की रक्षा

धर्मपुर की घटना के बाद HRTC ड्राइवर यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा

धर्मपुर की घटना के बाद HRTC ड्राइवर यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
: बिजली सब्सिडी बंद करने पर भड़की भाजपा, विपिन परमार बोले– ‘300 यूनिट मुफ्त का वादा करने वाली कांग्रेस दे रही भारी-भरकम बिलों का झटका

: बिजली सब्सिडी बंद करने पर भड़की भाजपा, विपिन परमार बोले– ‘300 यूनिट मुफ्त का वादा करने वाली कांग्रेस दे रही भारी-भरकम बिलों का झटका

May 23, 2026
आज का राशिफल: मिथुन राशि में त्रिग्रह योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बम्पर लाभ!

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

May 23, 2026
लोकायुक्त न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को सौंपा वार्षिक प्रतिवेदन

लोकायुक्त न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को सौंपा वार्षिक प्रतिवेदन

May 23, 2026
बिलासपुर में पंचायत चुनाव के लिए 557 मतदान केंद्र स्थापित, 47 अतिसंवेदनशील घोषित

बिलासपुर में पंचायत चुनाव के लिए 557 मतदान केंद्र स्थापित, 47 अतिसंवेदनशील घोषित

May 23, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

206

Recent News

: बिजली सब्सिडी बंद करने पर भड़की भाजपा, विपिन परमार बोले– ‘300 यूनिट मुफ्त का वादा करने वाली कांग्रेस दे रही भारी-भरकम बिलों का झटका

: बिजली सब्सिडी बंद करने पर भड़की भाजपा, विपिन परमार बोले– ‘300 यूनिट मुफ्त का वादा करने वाली कांग्रेस दे रही भारी-भरकम बिलों का झटका

2026/05/23 10:54:40am
आज का राशिफल: मिथुन राशि में त्रिग्रह योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बम्पर लाभ!

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

2026/05/23 10:51:59am
लोकायुक्त न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को सौंपा वार्षिक प्रतिवेदन

लोकायुक्त न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को सौंपा वार्षिक प्रतिवेदन

2026/05/23 10:49:35am
बिलासपुर में पंचायत चुनाव के लिए 557 मतदान केंद्र स्थापित, 47 अतिसंवेदनशील घोषित

बिलासपुर में पंचायत चुनाव के लिए 557 मतदान केंद्र स्थापित, 47 अतिसंवेदनशील घोषित

2026/05/23 10:46:59am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    1030
    20066
    Visitors Today
    3611598
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us