नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को 24 राज्यों में अपने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में आने समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह नियुक्ति अहम बताई जा रही है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रभारियों की नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बने रहेंगे, जबकि सांसद सुरेंद्र सिंह नागर सह प्रभारी होंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की सूची
1. अंडमान और निकोबार : प्रभारी – रघुनाथ कुलकर्णी
2. अरुणाचल प्रदेश : प्रभारी – अशोक सिंघल
3. बिहार : प्रभारी – विनोद तावड़े, सहप्रभारी – दीपक प्रकाश
4. छत्तीसगढ़ : प्रभारी – नितिन नबीन
5. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव : प्रभारी – दुष्यंत पटेल
6. गोवा : प्रभारी – आशीष सूद
7. हरियाणा : प्रभारी – सतीश पूनिया, सहप्रभारी – सुरेंद्र सिंह नगर
8. हिमाचल प्रदेश : प्रभारी – श्रीकांत शर्मा, सहप्रभारी – संजय टंडन
9. जम्मू और कश्मीर : प्रभारी – तरुण चुघ, सहप्रभारी – आशीष सूद
10. झारखंड : प्रभारी – लक्ष्मीकांत बाजपेयी
11. कर्नाटक : प्रभारी – डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सहप्रभारी – सुधाकर रेड्डी
12. केरल: प्रभारी – प्रकाश जावड़ेकर, सहप्रभारी – अपराजिता सारंगी
13. लद्दाख : प्रभारी – तरूण चुघ
14. मध्य प्रदेश : प्रभारी – डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी – सतीश उपाध्याय
15. मणिपुर : प्रभारी – अजीत गोपछड़े
16. मेघालय : प्रभारी – अनिल एंटनी
17. मिजोरम : प्रभारी – देवेश कुमार
18. नागालैंड : प्रभारी – अनिल एंटनी
19. ओड़िशा : प्रभारी – विजयपाल सिंह तोमर, सह प्रभारी – लता उसेंडी
20. पुदुचेरी : प्रभारी – निर्मल कुमार सुराना
21. पंजाब : प्रभारी – विजयभाई रुपानी, सह प्रभारी – नरिंद्र सिंह
22. सिक्किम : प्रभारी – दिलीप जायसवाल
23. उत्तराखंड- प्रभारी- दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी – रेखा वर्मा
24. उत्तर-पूर्व प्रदेश : प्रभारी – संबित पात्रा, सह प्रभारी – वी. मुरलीधरन