चंबा।
मत्स्य विभाग चंबा की ओर से शुक्रवार को चमेरा-एक के जलाशय में कोमन कार्प प्रजाति की मछली के 27 हजार बीज डाले हैं। इस मौके पर मत्स्य विभाग के पर्यवेक्षक विवेक शर्मा विशेष तौर से मौजूद रहे।
विवेक शर्मा ने बताया कि कोमन कार्प प्रजाति मछली की ग्रोथ बहुत ही जल्दी होती है। एक वर्ष के भीतर ही यह मछली तैयार हो जाती है। उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग की ओर से लोगों को मछली उत्पादन कार्य से जोड़कर आर्थिक तौर से स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।